महिला को निर्वस्त्र घुमाने का मामला: भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बंगलूरू 16 दिसंबर 2023। कर्नाटक के बेलगावी में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले की जांच के लिए पांच नेत्रियों की समिति बनाई गई है। इस समिति में श्रीमती अपराजिता सरांगी, श्रीमती सुनीता दुग्गल, श्रीमती लॉकेट चटर्जी, श्रीमती रंजीता कोली और डॉ. श्रीमती आशा लकरा को शामिल किया गया है। ये सभी नेत्रियां आज बेलगावी एयरपोर्ट पहुंच चुकी है। इस मामले में लापरवाही दिखाने के लिए काकती पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विजयकुमार सिन्नुर को निलंबित किया गया है।

इस घटना पर भाजपा की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। कर्नाटक के पूर्व सीएम डीवी सदानंद गौड़ा भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘हम कर्नाटक में कानून-व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे (राज्य सरकार) पूरी तरह से विफल हुए हैं।’

क्या था मामला
कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक आदिवासी महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। दरअसल महिला का बेटा एक लड़की के साथ घर छोड़कर भाग गया था, जिसकी सगाई किसी और से होने वाली थी।  इस कृत्य के बारे में पता चलने पर लड़की के परिवार के सदस्यों ने न्यू वंतामुरी गांव में उसके घर पर हमला किया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद वे उसकी मां को घसीटकर ले गए। उसे निर्वस्त्र घुमाया और बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था।

भाजपा अध्यक्ष ने की कड़ी निंदा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कांग्रेस के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार को दर्शाता है। जब से कांग्रेस कर्नाटक की सत्ता में आई है, तब से महिलाओं के साथ होने वाले जघन्य अपराधों में बढ़ोतरी हुई है।

सीएम सिद्धारमैया ने नड्डा की आलोचना की
वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेलगावी घटना का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा की आलोचना की। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के शासनकाल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की कई घटनाएं देखी गईं, लेकिन नड्डा उन सबको भूल गए। वे इसका राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

जब तक मैं हूं अधिकारी आपकी समस्याओं के समाधान करने के लिए आपके द्वार खटखटाते रहेंगे, बोले सोरेन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 16 दिसंबर 2023। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को खूंटी के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री यहां के कचहरी मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 437 करोड़ 48 लाख रुपए की 76 योजनाओं का शिलान्यास किया। […]

You May Like

अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम