मणिपुर में मंगलवार रात रुक-रुक कर हुई गोलीबारी,  15-20 गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 21 जून 2023। मणिपुर ईस्ट के थंगजिंग में मंगलवार रात को रुक-रुक कर गोलीबारी होने की सूचना मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी रुकने से पहले स्वचालित हथियारों से 15-20 गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘गोलीबारी की आवाज सुगनू से करीब दो किलोमीटर उत्तर में सुनी गई।” कांगचुप क्षेत्र में गेलजैंग और सिंगडा से रुक-रुक कर गोलीबारी होने की भी सूचना मिली है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘रात आठ बजे से रात साढ़े नौ बजे के बीच गेलजैंग और सिंगडा इलाकों से चार से पांच गोलियां चलीं।

गोलीबारी किसी को निशाना बनाकर नहीं की गई। दोनों स्थानों के बीच की दूरी दो किलोमीटर है।” असम राइफल्स के जवान दोनों स्थानों पर पहुंचे हैं और यदि वहां कोई हताहत हुआ हो तो उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

अब पीएम पोषण योजना के तहत 'मिड डे मील' में मिलेगी पालक, सहजन और फलियों की सब्जियां, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जून 2023। स्कूली छात्रों में लौह, खनिज की कमी से निपटने के लिए ‘पीएम पोषण योजना’ के तहत मिलने वाले भोजन में अब सहजन, पालक, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ‘‘साग” एवं ‘‘फलियां” आदि को शामिल किया जा सकता है। शिक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल