श्रीनगर में दिल्ली जैसे भयंकर धमाके में 9 लोगों की मौत और 30 गंभीर घायल, शवों के उड़े चिथड़े

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 15 नवंबर 2025। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन के पास हुए दिल्ली जैसे धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई है. 30 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं और कई वाहन जलकर रख हो गए. थाने की बिल्डिंग का एक हिस्सा भी ध्वस्त हो गया है. धमाका इतना जबरदस्त था कि शवों के चिथड़े उड़ गए और करीब 300 फीट दूर तक शवों के अंग बिखरे मिले. धमाके के बाद आग भड़क गई और आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं, आसमान काले धुएं से भर गया।

दूर तक सुनाई दी धमाके की गूंज

मिली जानकारी के अनुसार, धमाका इतना भीषण था कि आस-पास के घरों की खिड़कियां तक हिल गईं. चिंगारियां दूर-दूर तक जाकर गिरीं, जहां आग लगने की खबर मिली. दूर तक धमाके की गूंज सुनाई दी, जिससे लोगों का दिल दहल गया. घटनास्थल पर असंख्य भीड़ जुटी, जिसे पुलिस ने संभाला. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

धमाके के वीडियो और फुटेज वायरल

FSL की टीम ने मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए. धमाका रात करीब 11 बजकर 22 मिनट पर हुआ. धमाके के कई वीडियो और CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. धमाका उसी पुलिस स्टेशन में हुआ है, जहां दिल्ली कार धमाके से पहले पकड़े गए टेरर मॉड्यूल के दौरान जम्मू-कश्मीर निवासी डॉक्टर मुजम्मिल गनई के फरीदाबाद स्थित किराये के मकान से बरामद 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट रखा था और जांच के दौरान उसी विस्फोटक पदार्थ में विस्फोट हुआ है।

जैश से जुड़े ग्रुप ने ली है जिम्मेदारी

नौगाम पुलिस स्टेशन टेरर मॉड्यूल की पहली FIR दर्ज हुई थी. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विस्फोटक पदार्थ को सील किया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान उसमें धमाका हो गया. जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े शैडो ग्रुप (PAFF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और इसे आतंकी हमला मानकर जांच की जा रही है, क्योंकि शक है कि थाना परिसर में खड़ी जब्त की हुई कार में IED लगा था, जिसके विस्फोट ने अमोनियम नाइट्रेट के जखीरे को डेटोनेट कर दिया और उसमें जबरदस्त धमाका हो गया।

Leave a Reply

Next Post

क्राइम ब्रांच पर भरोसा नहीं', AAP गोवा प्रमुख पालेकर ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पणजी 15 नवंबर 2025। गोवा में कथित कैश-फॉर-जॉब्स घोटाला एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोपी पूजा नाईक के नए आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा है कि उन्हें क्राइम ब्रांच की जांच पर भरोसा नहीं है और मामले की न्यायिक जांच होनी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं