महापौर ने की बॉलिंग, नगरीय प्रशासन मंत्री ने लगाए चौके-छक्के, क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 08 जनवरी 2021। छात्र जीवन में क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी रहे नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभी भी क्रिकेट के बहुत शौकीन है। जब कभी मौका मिलता है वे मैदान के पिच पर उतरकर खेलना नहीं चूकते। ऐसे ही सामाजिक कार्यकर्ता व खेल तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाले स्व.इंदरचंद धाड़ीवाल के स्मृति में आयोजित  क्रिकेट प्रतियोगिता का जब शुभारंभ करने पहुचे तो उन्होंने पिच पर उतरकर बल्लेबाजी में अपना जौहर दिखाया। जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच जब हाथ में बल्ला थामा तो महापौर ऐजाज ढ़ेबर ने बॉलिंग करने की ठानीं।

सुभाष स्टेडियम में मंत्री डॉ. डहरिया की बल्लेबाजी पर सबकी नजर थी। जैसे ही महापौर ने बॉलिंग शुरू की मंत्री डॉ. डहरिया ने जोरदार शॉट लगाया। एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए उन्होंने चौके और छक्के जड़ दिए। मंत्री डॉ डहरिया ने उद्घाटन पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।

क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ के दौरान मुख्य अतिथि मंत्री डॉ डहरिया ने स्व.श्री इंदरचंद धाड़ीवाल जी को याद करते हुए कहा कि वे एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के साथ सामाजिक क्षेत्र और खिलाड़ियों के साथ खेल के प्रोत्साहन में भी योगदान देते थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल को नमन किया। डॉ. डहरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खिलाड़ियों और खेल को प्रोत्साहन देने की दिशा में छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस तरह के खेल आयोजन से प्रतिभा सामने आती है और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है। इस दौरान सभापति प्रमोद दुबे, प्रवीण जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आयोजनकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

जिले में किया गया कोविड-19 वैक्सीनेशन का ट्रायल रन

शेयर करेकलेक्टर ने किया कोविड-19 वैक्सीनेशन के ट्रायलरन का निरीक्षण कलेक्टर ने किया कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर केंद्र का विधिवत शुभारंभ कोविड-19 वैक्सीनेशन के राजस्तरीय नोडल अधिकारी रहे मौजूद इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंगेली 08 जनवरी 2021। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के लिए आने वाले कुछ समय में लोगों […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग