कृषि उत्पादन आयुक्त ने की ग्राम सुराजी योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

उत्तर बस्तर कांकेर 11 अक्टूबर 2020। प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ एम गीता ने गत दिवस संचालक कृषि नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, संचालक उद्यानिकी एवं पशुधन विकास विभाग पी.माथेश्वरन और कलेक्टर कांकेर के.एल. चौहान के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में अधिकारियों की बैठक लेकर सुराजी योजना के तहत नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा किया तथा कांकेर जिले में स्थापित किये जा रहे लघुधान्य प्रसंस्करण इकाई, पोषण बाड़ी विकास योजना, गोठानों में कुक्कुट पालन इकाईयों की स्थापना एवं गौठानों के स्व सहायता समूहों के स्वरोजगार की सम्भावनाओं पर विस्तार से समीक्षा की गई एवं अब तक किये गये कार्यां पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया। उन्होंने दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों से भी चर्चा की, जिन्होंने बताया कि उनके द्वारा कोदो, कुटकी, रागी इत्यादि की जैविक खेती किया जा रहा है। कोदो चांवल अवलोकन भी उनके द्वारा कराया गया।

डॉ. एम. गीता ने कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के विभिन्न प्रदर्शन इकाइयो- मशरूम स्पॉन उत्पादन, बटेर पालन, कड़कनाथ कुक्कुट पालन एवं प्रजजन इकाई, पोषण वाटिका का अवलोकन भी किया एवं विस्तार से जानकारी ली। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ बीरबल साहू ने जिले में कृषकों द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे कड़कनाथ कुक्कुट पालन, पोषण बाड़ी की अद्यतन स्थिति एवं जिला खनिज न्यास निधि से स्थापित किये गये कुक्कुट पालन इकाई एवं मशरूम स्पान उत्पादन के संबंध में प्रस्तुतिकरण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कनौजे, संयुक्त संचालक कृषि के एल ध्रुव, उप संचालक कृषि एन.के. नागेश, उप संचालक पशुपालन एल. पी. सिंह, सहायक संचालक उद्यानिकी व्ही के गौतम सहित कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वैज्ञानिकगण उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Next Post

ई-पंजीयन प्रणाली के तहत जरूरी होने पर ही अपॉइंटरमेंट बुक कराए जाएं - महानिरीक्षक पंजीयन एंव मुद्रांक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 11 अक्टूबर 2020। महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक धर्मेश साहू ने बताया है कि ई-पंजीयन प्रणाली के तहत यह बात सामने आ रही है कि दस्तावेजों के पंजीयन कराने हेतु ई-पंजीयन प्रणाली में अपॉइंटमेंट ज्यादा हो रहा है, परंतु दस्तावेजों की रजिस्ट्री कम हो रही […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान