‘छात्रों की गूंज’: राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर, 11 सितंबर 2026। इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस का दावा है कि इस आयोजन के लिए अब तक डेढ़ लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। राहुल गांधी ने हाल ही में युवाओं के नाम संदेश जारी कर उनसे अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे विभिन्न शहरों में जाकर छात्रों से संवाद कर रहे हैं और इसी कड़ी में 19 सितंबर को वे इंदौर में मौजूद रहेंगे। उन्होंने अपनी समस्याएं और सुझाव बताने के लिए कहा है। लिखा है कि हम मिलकर फिर से उम्मीद लौटाएंगे। 

प्रशासनिक अनुमति पर फंसा पेंच
कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कांग्रेस और स्थानीय प्रशासन के बीच अनुमति का मामला बना हुआ है। पार्टी पिछले 11 दिनों से अनुमति प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। कलेक्टर, नगर निगम, पुलिस और विकास प्राधिकरण स्तर पर प्रक्रिया जारी है। कांग्रेस का कहना है कि अनुमति की स्थिति जो भी हो, कार्यक्रम निर्धारित समय पर आयोजित किया जाएगा। दूसरी ओर, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुमति सुरक्षा और वैधानिक प्रक्रियाओं के तहत ही दी जाएगी।

आयोजन स्थल को लेकर असमंजस
आयोजन स्थल को लेकर भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। नेहरू स्टेडियम की अनुमति नगर निगम द्वारा पहले ही निरस्त की जा चुकी है, जिसके बाद रीजनल पार्क के पास की जमीन का विकल्प रखा गया है। कांग्रेस ने पूर्व में हुए आयोजनों का हवाला देते हुए इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा के अनुसार पुलिस विभाग में आवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार जांच की जाएगी और फिर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस बीच मामला राजनीतिक तूल पकड़ चुका है।

Leave a Reply

Next Post

शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल

शेयर करेअमोल में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, थाने के सामने फोड़ीं बोतलें इंडिया रिपोर्टर लाइव शिवपुरी, 11 सितंबर 2026। जिले में शराब के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन अब आर-पार की लड़ाई बन गया है। पिछले तीन दिनों से चल रहा शांतिपूर्ण विरोध गुरुवार को उग्र हो गया। अमोला थाना क्षेत्र के […]

You May Like

विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय....|....इस वर्ष धान खरीदी के लिए एग्रीस्टेक पंजीयन की अनिवार्यता खत्म किया जाये - कांग्रेस