जल-संकट पर हाहाकार,सीएम सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र में आबादी प्यासी, नदी का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंगेर 22 मई 2026। मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित भीम बांध के सोनरवा गांव में पिछले एक महीने से नल-जल योजना बंद पड़ी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच गांव के लोग शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि ग्रामीण नदी का पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है। गुरुवार को ग्रामीणों ने पानी टंकी के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया।

एक महीने से बंद है नल-जल योजना

मामला गंगटा पंचायत अंतर्गत पर्यटन स्थल केंद्र भीम बांध के वार्ड संख्या 12 स्थित सोनरवा गांव का है। यहां करीब 300 की आबादी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक महीने से नल-जल योजना पूरी तरह बंद है, जिससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है।
उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण नदी से पानी लाकर घरों में इस्तेमाल कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

लगातार समस्या बने रहने और विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव के लोगों ने पानी टंकी के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जल्द पानी आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

वार्ड सदस्य ने उठाए सवाल

वार्ड सदस्य संतन कुमार सिंह ने बताया कि नल-जल योजना को लेकर डीसीसी में शिकायत भी की गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह विधानसभा क्षेत्र में अगर यह हाल है, तो बाकी क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

नदी का पानी पीने को मजबूर लोग

ग्रामीण सुमित कोड़ा, राशि कोड़ा, जितिया देवी, किरण देवी, सुमन देवी, जय मंती देवी और माला देवी ने बताया कि गांव में शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भीम बांध नदी से पानी लाकर ही घर की जरूरत पूरी की जा रही है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

ऑस्ट्रेलिया से सीरीज के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम घोषित; बाबर-नसीम और हारिस की वापसी, रिजवान बाहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मई 2026। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी। टीम की कमान एक बार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को सौंपी गई है। इस टीम […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग