भारत निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों द्वारा अपने आपराधिक मामलों की जानकारी प्रकाशित-प्रसारित करवाने के लिए संशोधित समय-सीमा जारी की

indiareporterlive
शेयर करे

हर उम्मीदवार को तीन बार प्रकाशित करानी है अपने आपराधिक मामलों की जानकारी, निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति में भी देनी है जानकारी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 12 सितम्बर 2020। भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन के दौरान उम्मीदवारों द्वारा अपने आपराधिक मामलों के संबंध में जानकारी प्रकाशित-प्रसारित करवाने के लिए संशोधित समय-सीमा जारी की है। आयोग के नए निर्देशों के अनुसार निर्वाचन में हिस्सा ले रहे उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों (पार्टी द्वारा नामांकित उम्मीदवारों के संबंध में) को मतदाताओं को अपने आपराधिक मामलों की जानकारी देने के लिए नामांकन वापसी की अंतिम तिथि के शुरुआती चार दिनों के भीतर प्रथम प्रकाशन कराना होगा। नाम वापसी की अंतिम तिथि के पांचवें से आठवें दिन के भीतर दूसरी बार और नौवें दिन से चुनाव प्रचार की अंतिम तिथि (मतदान के दो दिन पहले) के बीच तीसरी बार समाचार पत्रों और टेलीविजन में इसका प्रकाशन-प्रसारण कराना होगा।

निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति में भी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को आपराधिक मामलों की जानकारी प्रकाशित-प्रसारित करवानी होगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवारों और निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल लोगों के उपयोग के लिए इस संबंध में जारी सभी निर्देशों और प्रपत्रों को संकलित कर पुस्तिका प्रकाशित की जा रही है। आयोग ने उम्मीद जताई है कि यह पुस्तिका मतदाताओं और निर्वाचन में भागीदारी करने वाले लोगों को जागरूक करने में सहायता करेगी। आयोग के ये संशोधित निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी को मिला उत्कृष्ट हज व्यवस्थाओं के लिए स्कॉच अवार्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 12 सितम्बर 2020। प्रदेश के हज यात्रियों के लिए राज्य हज कमेटी द्वारा की जाने वाली उत्कृष्ट हज व्यवस्थाओं के लिए स्कॉच ग्रुप नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। स्कॉच ग्रुप नई दिल्ली द्वारा स्कॉच अवार्ड 2020 के लिए प्रदेश […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह