AIFF के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए सुनील छेत्री और मनीषा कल्याण, कप्तान ने सातवीं बार जीता खिताब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 अगस्त 2022। भारत की नेशनल फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को 2021-22 सत्र के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर चुना गया है, जबकि महिला वर्ग में मनीषा कल्याण को यह सम्मान मिला। छेत्री को सातवीं बार यह पुरस्कार मिला है, जबकि मनीषा पहली बार इस पुरस्कार के लिए चुनीं गईं। सुनील छेत्री और मनीषा को राष्ट्रीय टीम के उनके कोच क्रमश: इगोर स्टिमक और थॉमस डेनरबी ने विजेता नामित किया। सक्रिय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच तीसरे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी छेत्री को 2007 में पहली बार इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। उन्होंने इसके बाद 2011, 2013, 2014, 2017 और 2018-19 सत्र में भी यह पुरस्कार जीता।

मेंस टीम के कोच इगोर स्टिमक ने कहा, ”सुनील पांच गोल के साथ हमारे सर्वोच्च गोल करने वाले खिलाड़ी थे और सैफ कप में उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुने गए थे। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता में एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में तीन मैच में चार गोल किए। उनकी प्रतिबद्धता, नेतृत्व, अनुशासन और कड़ी मेहनत बुरे और अच्छे समय में प्रभावशाली थी। वहीं, मनीषा कल्याण को पहली बार साल की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर चुना गया। उन्होंने 2020-21 सत्र में साल की सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई महिला फुटबॉलर का पुरस्कार जीता था। उनकी कोच डेनरबी ने कहा, ”मनीषा ने राष्ट्रीय टीम और अपने क्लब के लिए कुछ उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं। उसने गोल किए हैं और नियमित रूप से गोल करने में सहायता भी की है।”

मनीषा ने हाल ही में साइप्रस के शीर्ष डिवीजन चैंपियन अपोलोन लेडीज के साथ एक बहु-वर्षीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस टीम ने 2022-23 यूएफा महिला चैंपियंस लीग के क्वालीफाइंग दौर में जगह बनाई है। अन्य पुरस्कारों में मार्टिना थोकचोम को 2021-22 के लिए सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई महिला फुटबॉलर चुना गया जबकि पुरुष वर्ग मे यह पुरस्कार विक्रम प्रताप सिंह की झोली में गया। 

Leave a Reply

Next Post

आईएचसीएल ने मुंबई में खोला होटल जिंजर गोरेगांव

शेयर करे अनिल बेदाग़/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 अगस्त 2022। भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) ने मुंबई में जिंजर गोरेगांव के शुभारंभ की घोषणा की है। इसके साथ जिंजर ब्रांड ने भारत की वित्तीय राजधानी में अपना स्थान और भी मज़बूत किया है। ब्रांड […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं