कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे

Indiareporter Live
शेयर करे

गरियाबंद में बारिश से कच्ची सड़क तालाब बनी, 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 07 अगस्त 2026। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि कल यानी 8 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता और इसका दायरा धीरे-धीरे कम होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 7% कम बारिश हुई है, जिसे सामान्य श्रेणी में रखा गया है।

गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के खासरपारा में लगातार बारिश से कच्ची सड़कें तालाब बन गई हैं। हालात ऐसे हैं कि बच्चों को कमरभर पानी पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है। बच्चे रोजाना खासरपारा से टेकनपारा तक जान जोखिम में डालकर इस सड़क को पार करते हैं।

रायपुर सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

प्रदेश में गुरुवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर और दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा।

रायपुर का मौसम

शहर में आज (7 अगस्त) बादल छाए रहने और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर में मलेरिया का बढ़ा खतरा...आदिवासी महिला की मौत

शेयर करेजिले में 40 से ज्यादा मरीज, 18 एक्टिव केस, MLA ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर उठाए सवाल इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर, 07 अगस्त 2026। बिलासपुर जिले में मलेरिया का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोटा क्षेत्र की 37 वर्षीय बैगा महिला की मलेरिया से मौत की पुष्टि […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद, मददगारों को जेल होगी....|....10 अगस्त को होगी झीरम घाटी हमले पर अंतिम बहस....|....बिलासपुर में मलेरिया का बढ़ा खतरा...आदिवासी महिला की मौत....|....कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे....|....12 साल के एकांश ने जीता इंटरनेशनल गोल्ड....|....आगरा में सड़क धंसी, 20 फीट गहरा गड्‌ढा हुआ....|....नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर: महिला की मौत....|....भारत की आजादी के गौरव को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान: अरुण साव....|....छत्तीसगढ़ की दो महिला खिलाड़ी चीन में दिखाएंगी दम-खम....|....मोदी राज में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गयी है - कांग्रेस