मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, बच सकती है जिंदगी: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ की चेतावनी

Indiareporter Live
शेयर करे

5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 25 जुलाई 2026। भारत में हेड एंड नेक कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने इलाज के बाद भी सतर्क रहने की जरूरत पर जोर दिया है। विश्व हेड एंड नेक कैंसर दिवस के अवसर पर एसएसओ हॉस्पिटल के हेड एंड नेक कैंसर सर्जन डॉ. अमित चक्रवर्ती ने बताया कि इलाज करा चुके मरीजों में कैंसर दोबारा होने की आशंका बनी रहती है, इसलिए नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली बेहद जरूरी है।

डॉ. अमित चक्रवर्ती कहते हैं, “हेड एंड नेक कैंसर का इलाज करा चुके हर 100 मरीजों में से 20 से 40 मरीजों में कैंसर दोबारा हो सकता है। लेकिन समय पर पहचान और नियमित फॉलो-अप से इसका सफल इलाज संभव है।”

43 वर्षीय मिहिर जोबनपुत्रा और 70 वर्षीय दिनकर आढाव ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समय पर जांच और सर्जरी के कारण वे आज स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। दोनों ने लोगों से तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने तथा मुंह में अल्सर, सफेद दाग या किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने की अपील की। विशेषज्ञों के अनुसार तंबाकू, गुटखा, सुपारी, शराब और एचपीवी संक्रमण हेड एंड नेक कैंसर के प्रमुख कारण हैं। एसएसओ हॉस्पिटल जल्द ही हेड एंड नेक कैंसर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करने जा रहा है, जहां जांच, सर्जरी, रिकंस्ट्रक्टिव उपचार, रेडिएशन, पुनर्वास और फॉलो-अप जैसी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी

शेयर करे‘पॉपॉईज’ ने मुंबईवासियों को दिया एनिवर्सरी गिफ्ट इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 25 जुलाई 2026। अमेरिकी राज्य लुइसियाना के मशहूर फ्राइड चिकन ब्रांड ‘पॉपॉईज’ ने मुंबई में अपना पहला सफल वर्ष पूरा करते हुए ग्राहकों के शानदार समर्थन का जश्न मनाया है। महज एक साल में मुंबई के […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'