मुंबई में ‘पॉपॉईज’ का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी

Indiareporter Live
शेयर करे

‘पॉपॉईज’ ने मुंबईवासियों को दिया एनिवर्सरी गिफ्ट

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 25 जुलाई 2026। अमेरिकी राज्य लुइसियाना के मशहूर फ्राइड चिकन ब्रांड ‘पॉपॉईज’ ने मुंबई में अपना पहला सफल वर्ष पूरा करते हुए ग्राहकों के शानदार समर्थन का जश्न मनाया है। महज एक साल में मुंबई के फूड लवर्स के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले ब्रांड ने अब पश्चिम भारत में अपने रेस्टोरेंट्स की संख्या दोगुनी करने की महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया है। इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए कंपनी ने 24 जुलाई से 16 अगस्त तक एक आकर्षक एनिवर्सरी ऑफर पेश किया है, जिसके तहत चुनिंदा आउटलेट्स पर ग्राहक केवल 399 रुपये में 14 पीस पॉपॉईज चिकन का आनंद ले सकेंगे।

‘पॉपॉईज’ इंडिया के ईवीपी और चीफ बिजनेस ऑफिसर विभोर गुप्ता ने कहा कि मुंबई ने भारत में ब्रांड की सफलता की मजबूत नींव रखी है। यहां के ग्राहकों का भरोसा और उत्साह ही कंपनी को नए निवेश और विस्तार के लिए प्रेरित कर रहा है। यह विशेष ऑफर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (टर्मिनल-2), फीनिक्स मार्किटसिटी कुर्ला, विवियाना मॉल ठाणे, इनऑर्बिट मॉल वाशी, द कैपिटल मॉल नालासोपारा और द वॉक ठाणे स्थित चुनिंदा ‘पॉपॉईज’ आउटलेट्स पर उपलब्ध रहेगा। यह पहल न केवल ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करती है, बल्कि मुंबई में ब्रांड की मजबूत होती मौजूदगी का भी संकेत देती है।

Leave a Reply

Next Post

तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा

शेयर करेबैंक ऑफ इंडिया ने रचा नया रिकॉर्ड इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 25 जुलाई 2026। बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (30 जून 2026 तक) के शानदार वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 36.23% बढ़कर ₹3,068 करोड़ पहुंच […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'