प्री-रिलीज इवेंट में साई पल्लवी ने गाया सुरीला भजन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 20 अक्टूबर 2026।बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साई पल्लवी जल्द ही फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। ‘रामायण’ को बड़े लेवल पर बनाया गया है और अब एक्टर्स इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अब हाल ही में हुए एक इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। 

होस्ट के कहने पर साई पल्लवी ने गाया भजन
सोमवार को हैदराबाद में फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में साई पल्लवी गुलाबी साड़ी पहनकर इवेंट में पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान होस्ट सुमा ने उनसे गाना गाने के लिए कहा। इस दौरान उनके साथ रणबीर कपूर और यश भी नजर आए। शुरुआत में साई थोड़ी झिझकती नजर आईं, लेकिन फिर उन्होंने पूछा कि क्या वह कोई भजन गा सकती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए भजन गाना शुरू कर दिया।  

साई पल्लवी पूरे सहज अंदाज में भजन गाती नजर आईं। उनके इस खास पल के वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर वायरल होने लगे। फैंस ने भी उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ की।

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।
  • वहीं, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।
  • इस फिल्म का निर्माण माल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है।
  • फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
  • इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
  • फिल्म को आईमैक्स समेत अन्य प्रीमियम फॉर्मेट में भी दिखाने की तैयारी है।

Leave a Reply

Next Post

सीतारमण बोलीं, कई देशों के साथ आगे बढ़ा रहे व्यापार समझौते

शेयर करे हड़ताल करेंगे आईडीबीआई कर्मी इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2026। भारत बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था को मजबूत करना चाहता है, लेकिन इसके लिए दूसरे देशों का इंतजार नहीं कर रहा। भारत कई देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौतों पर भी तेजी से काम कर रहा है।   वित्त […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां