त्रिपुरा हिंसा पर अमरावती में बवाल: भाजपा के बंद के दौरान पत्थरबाजी और लाठीचार्ज, जिले में धारा 144 लागू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमरावती 13 नवंबर 2021। महाराष्ट्र के अमरावती में शनिवार को भाजपा की तरफ से बुलाए गए बंद के दौरान हिंसा भड़क उठी। यहां कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी को अंजाम दिया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां बरसाईं। फिलहाल जिले में धारा 144 लगाने का एलान कर दिया गया है। गौरतलब है कि भाजपा ने यह बंद कल हुई घटना के खिलाफ बुलाया था। पिछले महीने त्रिपुरा में हुई हिंसा के खिलाफ महाराष्ट्र के अमरावती में शुक्रवार को कुछ मुस्लिम संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने दुकानों पर पथराव कर दिया था, जिसके बाद इलाके के कई हिस्सों में तनाव फैल गया। भाजपा ने इसी हिंसा के खिलाफ आज अमरावती बंद का आह्वान किया था। 

बताया गया है कि शनिवार सुबह भाजपा के समर्थन से जो प्रदर्शन हुआ, उसमें सैकड़ों की संख्या में लोग भगवा झंडा लेकर शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी की। इसी दौरान कुछ लोगों ने पत्थर उठा कर दुकानों पर फेंकने शुरू कर दिए। एक पुलिस अफसर ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया। फिलहाल ज्यादातर जगहों पर पुलिसबल तैनात है। 

मुस्लिमों के प्रदर्शन के दौरान भी भड़की थी हिंसा

इससे पहले शुक्रवार को हुई घटना को लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वल्से ने कहा, “त्रिपुरा में हुई हिंसा के खिलाफ राज्यभर के मुस्लिमों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान नांदेड़, मालेगांव और अमरावती समेत कई जगहों पर पत्थरबाजी हुई। मैंने हिंदू, मुस्लिमों से शांति बनाए रखने की अपील की।” उन्होंने कहा, “अब स्थिति नियंत्रण में है। मैं खुद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के जरिए इस पर नजर रख रहा हूं। अगर कोई दोषी पाया गया, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा अमरावती की सांसद नवनीत आर राणा ने कहा कि जिले में कल जो कुछ हुआ उसकी निंदा करती हूं। मैं सभी नागरिकों और नेताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। मैं बड़े मंत्रियों से अपील करती हूं कि इसे राजनीतिक रंग देने की जगह लोगों की सुरक्षा के बारे में बात की जाए। 

Leave a Reply

Next Post

T20 World Cup: रवि शास्त्री के विदाई मैच को धोनी-विराट ने बनाया यादगार, मुख्य कोच को दिया था खास तोहफा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 नवंबर 2021। आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत ने 8 नवंबर को नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच खेला। इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम का सफर टूर्नामेंट में खत्म हो गया था। टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में यह रवि […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं