नेपोटिज्म को लेकर अरबाज ने दिया बड़ा बयान, बोले- किसी को नहीं मिलता पहचान से काम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 मार्च 2024। अभिनेता अरबाज खान बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अरबाज पटकथा लेखक सलीम खान के बेटे और सुपर स्टार सलमान खान के भाई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे नेपोटिज्म पर खुलकर अपनी राय जाहिर करते दिखे। अरबाज खान बॉलीवुड के एक बड़े खानदान से ताल्लुक रखते हैं। उनसे जब ये पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि स्टार किड्स को नेपोटिज्म से फायदा मिलता है। इस सवाल के जवाब में अरबाज कहते हैं, ‘देखिए अगर आपके पिता किसी प्रोफेशन में हैं तो आपके लिए उस क्षेत्र का दरवाजा जरूर खुल जाता है, लेकिन आपको वहां काम अपने टैलेंट से मिलेगा न कि पिता की वजह से। यह बात सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हर जगह लागू होती है।

सफलता का श्रेय परिवार को देना अनुचित 
अरबाज खान अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, ‘हां मैं इस बात को जरूर मानता हूं कि अगर आपके परिवार का कोई सदस्य किसी पेशे में है, तो आपके लिए वहां जाकर काम ढूंढना आसान हो जाता है, लेकिन अगर आप वहां काम नहीं कर पाएंगे तो आपको असफलता ही मिलेगी। लोगों को अगर आपका काम पसंद नहीं आएगा तो आपको कोई भी काम नहीं देने वाला है।

अरबाज खान इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रवीना टंडन वकील की भूमिका में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके अलावा अरबाज इसी साल ‘दबंग 4’ का भी निर्माण करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वे सलमान खान के साथ काम करने वाले हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीजफायर की उम्मीदों पर फिरा पानी,  रमजान के पहले ही दिन गाजा में  67 फिलीस्तीनियों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गाजा 12 मार्च 2024। गाजा में रमजान के अवसर पर युद्ध विराम की धराशायी हुई उम्मीदों के बीच पिछले 24 घंटे में इजराइली हमलों के कारण कम से कम 67 लोगों की मौत हो गई और इसी के साथ फलस्तीन में जारी युद्ध में अब […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ