एसईसीएल के बांकीमोंगरा परियोजना में हादसा:जमीन के नीचे काम करते वक्त कोयले का बड़ा हिस्सा गिरा, मजदूर की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा 28 नबंकर 2021 । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के बांकीमोंगरा कोल परियोजना में जमीन के नीचे काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर कोयले का बड़ा हिस्सा गिरा, जिससे उसने दम तोड़ दिया। मामले में कोल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। हादसे के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंचने से मजदूरों को मालवाहक गाड़ी से उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।

कुदरीपारा निवासी रामचरण उरांव बांकीमोंगरा कोल परियोजना में काम करता था। शनिवार रात को वह ड्यूटी पर आया था। सुबह 6 बजे उसकी ड्यूटी खत्म होती, लेकिन इसके पहले ही करीब 4-5 बजे के बीच कोयले का बड़ा हिस्सा उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी सांसें थम गई। बांकीमोंगरा कोल परियोजना में जमीन के नीचे से कोयला निकालने का काम किया जाता है। यहां अलग-अलग शिफ्ट में करीब 200 मजदूर काम करते हैं।

सुबह रामचरण इस अंडरग्राउंड परियोजना में ड्रिल मशीन के जरिए कोयला निकालने का काम कर रहा था। अचानक किनारे की तरफ से कोयले का एक बड़ा हिस्सा उसके ऊपर गिरा। जिसके बाद रामचरण जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कोयले को उसके ऊपर से हटाया।

कर्मचारियों ने प्रबंधन से एंबुलेंस की मांग की, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद मजदूर उसे मालवाहक गाड़ी से ही एसईसीएल के अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया है। प्रबंधन की तरफ से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

हैवानियत : छत्तीसगढ़ में 48 वर्षीय शख्स को मौत होने तक जेल की सजा, छह साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बलरामपुर 28 नवंबर 2021 । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की अदालत ने दुष्कर्म के मामले में 48 वर्षीय शख्स को मौत होने तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। अधेड़ शख्स छह साल की मासूम से खेत में दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने के […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक