हैवानियत : छत्तीसगढ़ में 48 वर्षीय शख्स को मौत होने तक जेल की सजा, छह साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बलरामपुर 28 नवंबर 2021 । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की अदालत ने दुष्कर्म के मामले में 48 वर्षीय शख्स को मौत होने तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। अधेड़ शख्स छह साल की मासूम से खेत में दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने के बाद अधेड़ भाग निकला था। यह घटना पिछले साल सितंबर की है। मासूस खेत में रोती हुई मिली थी। घटना के शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

पिछले साल की थी घटना

बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में 15 सितंबर 2020 को एक छह साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। जब बच्ची देर शाम तक घर नहीं तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। इसके बाद बच्ची घर के पास ही स्थित खेत में राती हुई मिली थी। वहीं कुछ देर पहले लोगों ने देखा था कि आरोपी कुंवर नगेशिया उस वक्त खेत की तरफ से भाग रहा था। तभी लोगों को उसपर शक हो गया था।

बच्ची से पूछताछ के बाद हुआ खुलासा

परिजनों ने बच्ची से जब प्यार से पूछताछ की तो पता चला था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। जिसके बाद परिजनों ने गांव वालों से मदद मांगी और बैठक बुलाई थी। मगर इस बैठक में कुंवर नगेशिया नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दी थी।

बच्ची की शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार

बच्ची की शिकायत के बाद पुलिस ने कुंवर नगेशिया को गिरफ्तार कर लिया था। अब जिले एवं सत्र न्यायालय में अपर एवं सत्र तथा पॉक्सो एक्ट की विशेष न्यायाधीश ने दोषी को मौत होने तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। उसके ऊपर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

यूपीटीईटी पेपर लीक: लखनऊ से प्रयागराज तक एक्शन, 23 अरेस्ट, कई के पास मिली प्रश्न पत्र की फोटोकॉपी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 28 नवंबर 2021 । यूपीटीईटी पेपर लीक मामले में अब तक कुल 23 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इनमें लखनऊ से 4, शामली से 3, अयोध्या से 2, कौशांबी से 1, प्रयागराज से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग