छठ पर्व पर दर्दनाक हादसा, असम में ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, दुर्घटना में 9 श्रद्धालुओं की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पाथरखंडी (असम) 11 नवंबर 2021। असम के करीमगंज जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी छठ पूजा घाट से तिपहिया वाहन में लौट रहे थे और तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी। यह टक्कर सुबर साढ़े बजे के आसपास बैथाखल इलाके में नेशनल हाइवे 8 पर हुई।

करीमगंज जिले के सुप्रीनटेंडेंट ऑफ पुलिस पद्मानाभ बरुआ अपनी टीम और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। बरुआ ने बताया कि सभी शवों को सड़क से हटा दिया गया है और एक गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा गया है।  पथरकांडी पुलिस के मुताबिक, सड़क हादसे में मारे जाने वालों की पहचान दूजा बाई पनिका, सालू बाई पनिका, गरुव दास पनिका, शंभू दास पनिका, लालों गोस्वामी, पूजा गोर, देब गोर, सनू री और मंगले कर्माकर के तौर पर हुई है। ये सभी लोंगाई चाय बगान के रहने वाले थे और पास में ही लोंगाई नदी किनारे बने छठ पूजा घाट से लौट रहे थे।

पथरकांडी विधायक कृष्णेंदु पॉल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने लिखा, ‘बैथाखाई में एक दुखद सड़क हादसे की जानकारी मिली, जिसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मैं लगातार पुलिस और स्थानीय लोगों के संपर्क में हूं ताकि शवों की पहचान हो सके और घायलों को इलाज मिले। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, ये सभी छठ पूजा घाट से लौट रहे थे। मैं सभी से इलाके में शांति बनाए रखने का निवेदन करता हूं।’

Leave a Reply

Next Post

फैसला: कपास खेत मजदूरों को मिलेगा 10 फीसदी मुआवजा, पंजाब मंत्रिमंडल ने बैठक में दी मंजूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 11 नवंबर 2021। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने बुधवार को कपास की फसल पर गुलाबी सूंडी के हमले के कारण प्रभावित हुए कृषि मजदूरों के परिवारों को राहत देने की नीति को मंजूरी दे दी है। इस फैसले […]

You May Like

एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती