अमेरिकी सेना ने 150 भारतीयों को कतर एयरवेज से भेजा दोहा, वहां से आएंगे दिल्ली

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काबुल, 19 अगस्त 2021. अफगानिस्तान में बढ़ते कत्लेआम को देखते अन्य देशों के नागरिकों को देश वापस बुलाने की कवायद शुरू हो गया है. वहीँ अमेरिका सेना ने लगभग 150 भारतीय नागरिकों को कतर एयरवेज से दोहा के लिए रवाना कर दिया है. जिन्हें अब दोहा से दिल्ली लेकर जाएंगे. मालूम हो कि अभी कमर्शियल फ्लाइट्स का मूवमेंट शुरू नहीं हुआ है, इसके बावजूद अमेरिकी सेना ने मदद की है.

इससे पहले 17 अगस्त को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से भारतीय वायुसेना का एक विमान 150 भारतीयों को लेकर स्वदेश लौट था. वायुसेना का सी-17 विमान काबुल से सीधे गुजरात के जामनगर पहुंचा था, फिर वहां से नागरिकों को गाजियाबाद लाया गया था. इससे पहले 16 अगस्त को भारतीय वायुसेना का सी-19 विमान अफगानिस्तान से कुछ कर्मियों को लेकर भारत लौटा था. हालांकि काबुल में अभी भी कई भारतीय फंसे हुए हैं.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर चार दिन पहले तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने के बाद से शहर अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण बना हुआ है. वहां के निवासी अनिश्चितता के दौर में जी रहे हैं. ताबिलान ने औपचारिक रूप से पूर्व प्रशासन की जगह अभी तक नहीं ली है. तालिबान लड़ाकों ने तेजी से लेकिन शांतिपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार को काबुल पर कब्जा कर लिया. तब से शहर में शांति है और सुरक्षा की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है.

Leave a Reply

Next Post

सीबीआई जांच खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है बंगाल सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 19 अगस्त 2021. कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच सीबीआई सौंप दी है. जबकि शेष को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दिया. जिसे कोर्ट की निगरानी में रखा जाएगा. हाईकोर्ट का आदेश […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस