नेहा कक्कड़ ने छू ली सफलता की एक और मंजिल, इस म्यूजिक ऐप की रैंकिंग में टॉप पर पहुंचीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 दिसम्बर 2021। बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने सफलता की एक और मंजिल छू ली है. म्यूजिक एप Spotify ने अपनी टॉप सिंगर्स की लिस्ट में नेहा को शीर्ष पर शामिल किया है. इस जानकारी को नेहा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है. नेहा बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में शामिल हैं जिनके पिछले कई गाने बेहद हिट हुए हैं. 

नेहा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये जानकारी साझा की है. Spotify ऐप के अनुसार कुल 178 देशों में नेहा का गाना सुना गया है. 581,627 फैंस ने नेहा के गानों को सुना हैं जो किसी भी दूसरे आर्टिस्ट से अधिक है. साथ ही एक करोड़ से अधिक बार नेहा के गानों को ऐप के जरिए सुरक्षित करके रखा गया है. वहीं 64 लाख के अधिक फैंस ने नेहा के गानों को रिपीट कर सुना है. वहीं करीब पांच लाख फैंन ने नेहा के गानों को शेयर किया है. सबसे बड़ी बात कि दो करोड़ से अधिक लोग इस समय नेहा को फॉलो कर रहे हैं जो उनके नए गाने के इंतजार में हैं. 95 लाख से अधिक प्लेलिस्ट में नेहा को ऐड किया गया है. इस तरह नेहा इस रैंकिग में टॉप पर शामिल हो गई हैं. बता दें कि Spotify पिछले साल से भारत, लैटिन अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशिया में गीत की पेशकश कर रहा है.

बता दें कि नेहा की इस सफलता से उनके फैंस बेहद खुश हैं, वे लगातार पोस्ट पर कमेंट पर उन्हें बधाई दे रहे हैं. नेहा के पति और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सो प्राउड ऑफ यू नेहा, वन एंड ओनली नेहा कक्कड़’. बता दें कि नेहा पिछले दिनों अपने निजी जीवन को लेकर काफी सुर्खियों में थी, कभी विदेश में छुट्टियां मनाते हुए तो कभी पति का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए उनकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होती रही.

Leave a Reply

Next Post

कोयला घोटाला : प्रकाश इंडस्ट्रीज पर कसा ईडी का शिकंजा, 227 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

शेयर करेसंपत्ति हिसार, दिल्ली, नोएडा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में स्थित जमीन के रूप में है इंडिया रिपोर्टर लाइव नयी दिल्ली 04 दिसम्बर 2021 । तीन दिसंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में हरियाणा की […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक