केंद्रीय मंत्री पीयूष बोले-अच्छे नतीजे निकलेंगे, व्यापार वार्ता सही दिशा में बढ़ रही

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 मार्च 2025। भारत और अमेरिका के बीच जारी व्यापार वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इससे भारत का हित सुरक्षित रहेगा और दोनों देशों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि वह कृषि, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल्स सहित विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगों के साथ लगातार बात कर रहे हैं।

अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा जारी
साथ ही एक कार्यक्रम में पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर चर्चा जारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सही दिशा में बढ़ रही है। इसका अच्छा परिणाम निकलेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 2 अप्रैल को पारस्परिक टैरिफ लगाने की घोषणा से क्या कोई भूचाल आएगा। इस पर गोयल ने कहा कि भारत की विकास गाथा सुरक्षित रहेगी और देश वैश्विक अर्थव्यवस्था को शक्ति प्रदान करता रहेगा।

हम देश को अमृत काल में ले जाएंगे- पीयूष गोयल
इसके साथ ही गोयल ने कहा कि हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि वैश्विक महाशक्ति बनने के लिए हम देश को अमृत काल में ले जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण से संबंधित वार्ता में वस्तुओं पर शुल्क घटाने सहित भारत की डिजिटल सेवाओं को उदार बनाने पर गहन चर्चा हो रही है। दरअसल सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल (यूएसटीआर) ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में भारत आया हुआ है। इस प्रतिनिधिमंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को शुरू हुई तीन दिवसीय गहन चर्चा शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेशी गिरफ्तार; नागपुर हिंसा से लिंक की हो रही जांच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 28 मार्च 2025। मुंबई क्राइम ब्रांच ने महानगर के दादर से एक बांग्लादेशी नागरिक को देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तब हुई है जब हाल ही में नागपुर में हिंसा भड़क गई थी और उस हिंसा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण