पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 नई दिल्ली, 13 सितंबर 2026। अजमेरी गेट के कमला मार्केट में शुक्रवार दोपहर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। देशबंधु पार्क के सामने रेलवे की ओर से बनाए जा रहे फ्लाईओवर के पिलर के लिए खोदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन टूट गई। पाइप फटते ही तेज धार के साथ पानी बाजार की ओर दौड़ा और महज पांच मिनट में दुकानों के अंदर एक से दो फीट तक पानी भर गया। अचानक आई ‘बाढ़’ में दुकानदार अपना माल तक नहीं बचा सके। कमला मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के मुताबिक करीब 100 दुकानों में पानी घुसा और प्रति दुकान एक से दो लाख रुपये तक का नुकसान हुआ।

दुकानदार रोहित सिंह ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे पाइपलाइन टूटने की सूचना मिली। कुछ ही मिनट में पानी इतनी तेजी से दुकान की ओर आया कि सामान हटाने का समय नहीं मिला। नीचे रखा लाखों रुपये का माल पानी में भीगकर खराब हो गया। उनके मुताबिक नुकसान दो लाख रुपये से अधिक है।

कूलर कारोबारी पंकज जिंदल ने कहा कि पाइपलाइन टूटने की जानकारी मिलने के पांच मिनट के भीतर ही दुकान में पानी भर गया। उनका सवाल है कि इतने बड़े निर्माण कार्य में पाइपलाइन की सुरक्षा और निगरानी का इंतजाम क्यों नहीं किया गया। 

पाइप टूटी, अधिकारी जिम्मेदारी बांटते रहे
बाजार में पानी भरने के बाद दुकानदारों ने जल बोर्ड और प्रशासन को सूचना दी, लेकिन एसोसिएशन का आरोप है कि मौके पर कोई अधिकारी उनसे बात करने नहीं पहुंचा। पानी निकलने के बाद कीचड़ और गंदगी की सफाई भी दुकानदारों को अपने स्तर पर करानी पड़ी। एसोसिएशन ने कहा कि समय पर सप्लाई रुकती तो नुकसान नहीं होता।

आसपास के कई इलाकों में नहीं आ रहा पानी 
सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के पास चंद्रावल जल शोधन संयंत्र से अजमेरी गेट के इलाकों में पानी आता है। पाइपलाइन टूटने से मध्य दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी पानी नहीं आ रहा है। चांदनी चौक, फतहपुर सीकरी व अन्य इलाके प्रभावित हैं।

Leave a Reply

Next Post

गरबा पंडालों में पंचगव्य पीने के बाद प्रवेश

शेयर करेदुर्गा प्रतिमा और आरती की मांग, हिंदू संगठन ने दी चेतावनी इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 13 सितंबर 2026।  नवरात्रि शुरू होने से पहले गरबा आयोजनों को लेकर विवाद खड़ा होने लगा है। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाव मंच ने शहर में होने वाले गरबा आयोजनों को लेकर पंडाल […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार