आखिरी सफर पर निकला सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर, बरसाए जा रहे फूल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2021। सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्‍नी मधुलिका रावत समेत सभी जवानों का अंतिम संस्‍कार आज पूरे सैन्‍य सम्‍मान के साथ किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्‍हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उनके आधिकारिक निवास कामराज मार्ग पर लगातार गणमान्‍य लोग आ रहे हैं। उन्‍हें तीनों सेना प्रमुखों ने उन्‍हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। उनके पार्थिव शरीर को गन कैरिएज पर रखा जा चुका है और अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। उनकी पार्थिक देह के आगे और पीछे तीनों सेना के करीब 200 जवान साथ चल रहे हैं। उनकी अंतिम यात्रा को एक नजर देखने के लिए लोगों का हुजूम साथ चल रहा है। 

 सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्‍नी मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर को बेस अस्‍पताल से उनके आधि‍कारिक निवास कामराज मार्ग पर ले जाया गया। यहां पर गणमान्‍य लोगों के साथ आम आदमी भी उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे। यहां पर गृहमंत्री अमित शाह, एनएसए अजीत डोभाल, जम्‍मू कश्‍मीर और दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल, उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर धामी और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी, हरीष रावत समेत कई सांसदों ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

उन्‍हें श्रद्धांजलि देने वालों में विदेशी राजनयिक भी शामिल हैं। यहां पर दोपहर डेढ़ बजे तक उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिए निकाला जाएगा और दो बजे अंतिम यात्रा बरार स्‍क्‍वायर पर पहुंचेगी। बता दें कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत के दादा वायसराय के साथ में थे। उनके पिता सेना के डिप्‍टी चीफ थे जनरल रावत ने भी अपने पिता की गोरखा रेजीमेंट से ही शुरुआत की थी। उनके एक भाई भी कर्नल के पद से रिटायर हैं और उनके एक भतीजे सेना में कैप्‍टन हैं।

इस हादसे में जान गंवाने वाले जनरल बिपिन रावत के सलाहकार ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का अंतिम संस्‍कार सुबह करीब 10:40 बजे दिल्‍ली कैंट के बरार स्‍क्‍वायर में कर दिया गया। इस मौके पर उनकी बेटी आशिना ने उन्‍हें अपना हीरो बताया। इस हेलीकाप्‍टर हादसे में जान गंवाने वाले कुछ जवानों के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों के आग्रह पर उनके पैतिृक स्‍थानों पर भेजा जा गया है।

Leave a Reply

Next Post

विराट को पहले नहीं दी गई थी सूचना, एक ट्वीट से चली गई कोहली की वनडे कैप्टेंसी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 दिसंबर 2021। बीसीसीआई ने बीते बुधवार को विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को एकदिवसीय की कप्तानी सौंपी। भारतीय मीडिया के मुताबिक विराट को कप्तानी से हटाना अपरिहार्य था। क्योंकि विराट ने टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया […]

You May Like

नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला