मध्यप्रदेश: इंदौर से सूरत, प्रयागराज और जोधपुर के लिए सीधी उड़ान, केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर 01 नवंबर 2021। इंदौर में तीन नई फ्लाइट का रविवार को शुभारंभ हुआ। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वुर्चअली शुभारंभ किया। इनमें इंदौर से उड़ने वाली फ्लाइट में एक उत्तर प्रदेश, एक राजस्थान और एक गुजरात के लिए है। इसमें इंदौर से सूरत, जोधपुर और प्रयागराज के लिए अब सीधी उड़ान सेवा होगी।  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई यात्रा करे। इसी सोच के अनुरूप नागरिक उड्डयन मंत्रालय काम कर रहा है। प्रधानमंत्री की सोच है कि उनके देश का आम आदमी और यही काम करने के लिए नागरिक उड्डयनन मंत्रालय प्रतिबद्ध है और लगातार छोटे शहरों को विमान सेवा से जोड़ा जा रहा है। 

इंदौर से 19 शहरों के लिए फ्लाइट

इंदौर से नई फ्लाइट  सेवा शुरू होने पर अब यात्री प्रयागराज, जोधपुर और सूरत के लिए सीधी उड़ान ले सकेंगे। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप काम करते हुए छोटे शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है। मध्यप्रदेश के इंदौर की कनेक्टिविटी बढ़ाने के अलावा एयरपोर्ट की वृद्धि और विकास को लेकर भी लगातार प्रयास जारी है।

पहले थीं 554 फ्लाइट, अब हुई 833 

मध्यप्रदेश में लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। जुलाई से पहले मध्यप्रदेश में प्रति सप्ताह 554 फ्लाइट थीं, लेकिन अब इनकी संख्या बढक़र 833 हो गई हैं। मध्यप्रदेश में चार सप्ताह में ही 280 नई फ्लाइट शुरू की गई है।  इसमें 50 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। आठ जुलाई से पहले मध्यप्रदेश 27 शहरों से जुड़ा था, लेकिन अब 49 शहरों से इसे जोड़ा गया है। एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी दुबई के लिए शुरू की गई है।

Leave a Reply

Next Post

ICC T20 World Cup: शर्मनाक हार के बाद भी टीम के सपोर्ट में दिखे हरभजन सिंह, न्यूजीलैंड को भी दी शाबाशी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 नवंबर 2021। कागजों पर दुनिया का सबसे मजबूत भारतीय बैटिंग ऑर्डर न्यूजीलैंड की अनुशासित गेंदबाजी के सामने बुरी तरह बिखर गया और रविवार को ‘करो या मरो’ के मुकाबले में आठ विकेट से हारकर विराट कोहली की टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल