दिल्ली के शाहीन बाग में लगी भीषण आग, इलाके में हड़कंप

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 जून 2024। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग सबसे पहले बिजली के तारों में लगी जिसके बाद यह रेस्टोरेंट तक फैल गई। मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि आग की तेज लपटें उठ रही हैं। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इससे पहले पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में शनिवार दोपहर एक मकान में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एक अधिकारी के अनुसार पूर्वी आजाद नगर में आग लगने की सूचना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मिली थी। उन्होंने बताया कि दो मंजिला इमारत के प्रथम तल पर आग लग गई थी, जिस पर दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

Leave a Reply

Next Post

सोनिया गांधी सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं, बोलीं- खड़गे के नेतृत्व में हम डटे रहे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 जून 2024। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को एक बार फिर से पार्टी संसदीय दल (सीपीपी) का प्रमुख चुना गया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारा प्रहार किया और कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी की […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक