उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम योगी और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 24 जनवरी 2021।  योगी सरकार आज यानी 24 जनवरी, 2021 को  उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन कर रही है. इस मौके पर राज्य के तमाम जिलों में यूपी दिवस मनाए जाने की तैयारी है. स्थापना दिवस के मौके पर कई राजनीतिक हस्तियों ने उत्तर प्रदेश के लोगों और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है. खुद सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है. ”मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल, उ.प्र. के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई. आइए, हम सभी ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना को साकार करने हेतु संकल्पित हों.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यूपी के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के प्रतिभाशाली व कर्मठ निवासियों को बधाई। अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियाँ हासिल करके, देश की सबसे बड़ी आबादी वाले इस राज्य ने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को शक्ति दी है। उत्तर प्रदेश वासियों की उत्तरोत्तर प्रगति व ख़ुशहाली के लिए मैं मंगल कामना करता हूँ।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा है, ”उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की सरकार राज्य में जन सेवा के संकल्प के साथ विकास के नए मानदंड स्थापित कर रही है. मैं प्रदेश के समग्र विकास व प्रगति की कामना करता हूं.”

देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के सीएम रह चुके राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है,” उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को ‘स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन पर मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है. यूपी निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है.”

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है, देश का सबसे बड़ा राज्य जहां गंगा, यमुना और सरस्वती का पवित्र संगम है, जहां प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, के स्थापना दिवस पर राज्य के निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं.”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी बधाई दी। उन्होंने लिखा कि ‘भारत के इतिहास, संस्कृति, आध्यात्म, कला, साहित्य, स्थापत्य, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश का सदैव अद्भुत योगदान और विशिष्ट स्थान रहा है। आज उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश को इस गौरव यात्रा पर गतिमान रहने तथा प्रदेशवासियों की उन्नति व खुशहाली की कामना है।

बता दें कि सूबे की योगी सरकार इस बार हर जिले में स्थापना दिवस मनाने की तैयारी में है. सूबे में तीन दिन तक यूपी स्थापना दिवस मनाया जाएगा. इस मौके पर राज्य के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

Leave a Reply

Next Post

जनपद कार्यालय आरंग के उन्नयन कार्य का शुभारंभ किया मंत्री डॉ. डहरिया ने

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 24 जनवरी 2021। नगरीय प्रशासन मंत्री एवम आरंग क्षेत्र के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जनपद भवन आरंग में जनपद अध्यक्ष के कार्यालय में पूर्ण हुए उन्नयन कार्य का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद अध्यक्ष के कार्यालय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस