31 वर्षीय अभिनेता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 11 मई 2026। तेलुगु फिल्म जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, हैदराबाद में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 31 वर्षीय अभिनेता  भरत कांत और प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की मौत हो गई। उनके असामयिक निधन ने साउथ फिल्म इंटस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। उनके निधन की खबर मिलते ही इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। 

जानकारी के अनुसार, हादसा हैदराबाद के आदिबतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आउटर रिंग रोड के एग्जिट नंबर 12 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात भरत कांत और जी साई त्रिलोक कार से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों कलाकारों की मौके पर ही मौत हो गई। 

जांच में जुटी पुलिस 

उधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए हाईवे पर लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। 

इंडस्ट्री में शोक की लहर 

बता दें कि भरत कांत तेलुगु सिनेमा में बहुत कम समय में अपनी पहचान बना ली थी। वहीं, जी साई त्रिलोक अपने बेहतरीन कैमरा वर्क और सिनेमैटोग्राफी के लिए जाने जाते थे। इन दोनों कलाकारों के निधन पर टॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों और निर्देशकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 

Leave a Reply

Next Post

वर्क फ्रॉम होम, सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल... वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी की अपील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और विदेशी मुद्रा भंडार के संरक्षण के लिए नागरिकों से ‘आर्थिक देशभक्ति’ दिखाने का एक बड़ा आह्वान किया है। तेलंगाना के हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री […]

You May Like

सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज