शिंदे सरकार का तोहफा…महिलाओं का बस सफर होगा आसान, किराये में 50% रियायत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 मार्च 2023। महिला यात्रियों को 17 मार्च से महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) द्वारा संचालित सभी बसों के किराये में 50 प्रतिशत की रियायत मिलेगी। MSRTC ने शुक्रवार को यह घोषणा की। MSRTC की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह रियायत ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत दी जा रही है और इसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार निगम को करेगी।

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 9 मार्च को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में सभी महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी। विज्ञप्ति के मुताबिक, एमएसआरटीसी 15,000 से अधिक बसें चलाती है, जिनमें रोजाना 50 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं। अब यह विभिन्न सामाजिक समूहों को किराये में 33 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक की रियायत दे रहा है।

Leave a Reply

Next Post

हैदराबाद की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, छह की मौत, कई लोगों को बचाया गया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 17 मार्च 2023। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सिकंदराबाद इलाके में एक बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में गुरुवार शाम आग लग गई। इस घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की जानकारी देते […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक