लखीमपुर खीरी कांड का विरोध: सिद्धू का एलान, मंत्री पुत्र पर न हुई कार्रवाई तो करेंगे भूख हड़ताल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 07 अक्टूबर 2021। लखीमपुर घटना के विरोध में और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी न हुई तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। नवजोत सिद्धू ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि वे इंसाफ के लिए अपनी देह त्यागने को भी तैयार हैं। उनके साथ पंजाब सरकार के सभी मंत्री और कांग्रेस विधायक भी लखीमपुर खीरी भी गए हैं। इससे पहले पंजाब कांग्रेस महासचिव परगट सिंह ने दावा किया था कि काफिले में शामिल वाहनों की संख्या देखकर यूपी सरकार डर जाएगी। नवजोत सिद्धू ने बुधवार को पार्टी के तीन कार्यकारी अध्यक्षों सुखविंदर डैनी, पवन गोयल और संगत सिंह गिलजियां के साथ बैठक कर रणनीति तय की थी। 

बैठक में महासचिव (संगठन) परगट सिंह भी मौजूद थे। परगट ने दावा किया था कि यूपी जाने वाले काफिले में 10 हजार वाहन शामिल होंगे। सिद्धू ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी रवाना होने के लिए सभी मंत्रियों और पार्टी विधायकों को सुबह 10.30 बजे जीरकपुर में एकत्र होने को कहा है।  इससे पहले मंगलवार को सिद्धू ने ट्वीट कर लखीमपुर खीरी जाने की घोषणा की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से किसानों की लड़ाई खत्म नहीं होगी। अगर जल्द ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो पंजाब कांग्रेस लखीमपुर तक मार्च करेगी। सोमवार को सिद्धू अपने समर्थकों के साथ चंडीगढ़ में राजभवन के बाहर धरने पर भी बैठे थे।

Leave a Reply

Next Post

देश में कोरोना: नवरात्र के पहले दिन संक्रमण के मामले फिर से बढ़े, बीते 24 घंटे में सामने आए 22,431 नए केस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 अक्टूबर 2021। नवरात्रि के पहले दिन कोरोना के आए नए मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के दैनिक मामले फिर से 20 हजार के पार हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा नए मामले आए […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल