जी-7 सम्मेलन में रूस पर नए प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका, किर्बी बोले- यूक्रेन को लाभ पहुंचाना उद्देश्य

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन 12 जून 2024। अमेरिका ने रूस पर दबाव बनाने और यूक्रेन को फायदा पहुंचाने की तैयारी कर ली है। इस सप्ताह इटली में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा करेगा। व्हाइट हाउस ने कहा कि सम्मेलन में यूक्रेन पर मॉस्को के आक्रमण के कारण नए प्रतिबंधों और निर्यात की नियंत्रणों की भी घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यूक्रेन को लाभ पहुंचाने के लिए अमेरिका रूस की जब्त संपत्तियों के उपयोग के लिए नए कदमों की घोषणा करेगा। कहा, जी-7 सम्मेलन के दौरान रूसी केंद्रीय बैंक की 300 बिलियन यूरो (325 बिलियन डॉलर) की परिसंपत्तियों पर ब्याज से होने वाले लाभ का उपयोग कीव की मदद करने के लिए समझौता किया जाएगा। उन्हें आशा है कि जी-7 के नेता इस समझौते के लिए सहमत हो जाएंगे। 

ऋण कौन जारी करेगा, इस बात पर चल रही बहस
किर्बी ने कहा कि इस बात पर विचार किया जा रहा है कि 50 बिलियन डॉलर तक के ऋण के लिए संपाश्विक (ऋणदाता को पुनर्भुगतान की गारंटी के रूप में प्रदान की गई कोई चीज) के रूप में उपयोग किया जाए। हालांकि अभी इस बात पर बहस चल रही है कि ऋण कौन जारी करेगा। उन्होंने कहा कि नए प्रतिबंधों और निर्यात नियंत्रण की कार्रवाईयों का एक प्रभावशाली सेट घोषित किया जाएगा। 

वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की गुरुवार को रूस-यूक्रेन युद्ध पर एक चर्चा में भाग लेंगे। इस दौरान वह पश्चिमी सहयोगियों से यूक्रेन के लिए और अधिक मदद के लिए दबाव डालेंगे। 

बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध को तीसरा साल लग चुका है। 24 फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमले शुरू किए थे। जिसके बाद से दोनों देशों में जंग जारी है। इस जंग में अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा के राम मंदिर एजेंडे से हमें डर था पर अयोध्या के लोगों ने सबक सिखाया’, बारामती में बोले पवार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 12 जून 2024। अयोध्या के लोगों ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को झटका देकर साबित कर दिया कि मंदिर की राजनीति को कैसे ठीक किया जा सकता है। यह कहना है कि एनसीपी नेता शरद पवार का। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछली बार […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां