बसपा अकेली लड़ रही चुनाव, मायावती का भाजपा पर हमला, कहा- धर्म की आड़ में मुस्लिमों पर अत्याचार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुरादाबाद 15 अप्रैल 2024। मुरादाबाद में बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ रही है। कहा कि अब ऐसा लगता है कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा ने भी केंद्र की तमाम सरकारी जांच एजेंसी का राजनीतिकरण कर दिया है। देश के जिस हिस्से में बीजेपी की सरकार है वहां के लोग उसकी नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में बसपा की सरकार के दौरान सभी के हितों का भी हर स्तर पर विशेष ध्यान रखा गया। कांग्रेस की सरकार की तरह वर्तमान भाजपा सरकार भी जातिवादी हैं। उसकी पूंजीवादी नीतियों के चलते पूरे देश में गरीबों, दलितों और आदिवासियों और मुस्लिमों का शोषण हो रहा है। आज पूरे देश में दलितों, आदिवासियों एवं अन्य पिछड़े वर्गों को सरकारी नौकरियों में पड़े आरक्षण के तहत पदों को नहीं भरा जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह धर्म के आड़ में मुस्लिमों पर अत्याचार कर रही है। 

इससे पहले मंच पर स्थानीय नेताओं ने जनता से संवाद किया। उन्होंने मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा में भाग लेने के लिए सुबह से ही बसपा के कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे। 

Leave a Reply

Next Post

'भारत में केवल एक ही नेता हो, भाजपा का यह विचार अपमानजनक', वायनाड में बोले राहुल गांधी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 अप्रैल 2024। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘देश में एक नेता’ का विचार थोपने का आरोप लगाया और कहा कि यह देश के लोगों का ‘अपमान’ है। वायनाड से सांसद […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं