22 माह बाद फिर होगी नीरज-वेट्टर की भिड़ंत, 13 जून को पावो नूरमी गेम्स में दोनों होंगे आमने-सामने

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 मई 2023। टोक्यो ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा और वर्तमान में सबसे ज्यादा 97.76 मीटर भाला फेंकने वाले जर्मनी के जोनास वेट्टर 22 माह बाद एक बार फिर आपस में टकराने जा रहे हैं। दोनों जेवेलिन थ्रोअर 13 जून को टुर्कू (फिनलैंड) में होने वाले पावो नूरमी गेम्स में आपस में भिड़ेंगे। नीरज ने बीते वर्ष इन खेलों में 89.30 मीटर भाला फेंककर रजत जीता था। उनकी इस बार कोशिश इस रजत को स्वर्ण में बदलने की होगी।


चार जून को फैनी ब्लैंकर्स गेम्स में उतरेंगे नीरज
वेट्टर को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन वह हैरानीजनक तरीके से यहां फाइनल में भी जगह नहीं बना पाए। इसके बाद से वह जेवेलिन थ्रो से दूर हो गए। वह चोटिल बताए जा रहे थे, लेकिन उन्होंने पावो नूरमी गेम्स में उतरने का फैसला किया है। 

नीरज ने पांच मई को दोहा डायमंड लीग का स्वर्ण जीता है। वह चार जून को हेंगोलो (नीदरलैंड) में होने वाले फैनी ब्लैंकर्स कोएन गेम्स में भी खेलेंगे। टुर्कू में नीरज और वेट्टर के अलावा टोक्यो ओलंपिक के रजत विजेता चेक रिपब्लिकर के याकूब वादलेज्चे, त्रिनिदाद टोबैगो के केशर्न वॉल्काट, यूरोपियन चैंपियन जर्मनी के जूलियन वीबर और फिनलैंड के लासी एटेलाटोलो भी खेलने उतरेंगे।

Leave a Reply

Next Post

40 खिलाड़ियों के पूल में टेबल टेनिस लीग का ड्रॉफ्ट अगले माह, एक टीम में छह खिलाड़ी, इनमें दो विदेशी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 मई 2023। अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, जी. साथियान और मनिका बत्रा अल्टीमेट टेबल टेनिस के आगामी सीजन में भारतीय सितारों में आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों में नाइजीरिया की दुनिया की 12वें नंबर की अरुणा कादरी भी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक