जी-20 के इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक कल से, दुनिया के बुनियादी ढांचे का विकास तय करने पर मंथन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जनवरी 2023। भारत की अध्यक्षता में जी-20 की इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (आईडब्ल्यूजी) की पहली बैठक 16-17 जनवरी को पुणे में आयोजित की जाएगी। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार यह बैठक भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत 2023 इन्फ्रास्ट्रक्चर एजेंडा पर चर्चा करने के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें फोरम के सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को आमंत्रित किया गया है। बैठक की मेजबानी वित्त मंत्रालय करेगा और ऑस्ट्रेलिया एवं ब्राजील सह-अध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे। जी-20 इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश से संबंधित कई विषयों पर चर्चा करेगा। इनमें बुनियादी ढांचे को संपत्ति की श्रेणी में स्थापित करना, उच्च गुणवत्ता वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश का समर्थन करना और ऐसी परियोजनाओं के लिए धन जुटाने के लिए नए तरीकों का पता लगाना शामिल है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, पुणे में होने वाली बैठक में भारतीय अध्यक्षता के तहत इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। इसमें कई पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इनमें शहरों को विकास का आर्थिक केंद्र बनाने, शहरी बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण, भविष्य के लिए तैयार शहरी बुनियादी ढांचे के निर्माण और ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण की दृष्टि से स्थाई बुनियादी ढांचे के लिए वित्तपोषण के लिए वित्तीय निवेश को निर्देशित करना शामिल होगा।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी बोले- विज्ञान की शक्ति से पृथ्वी को बेहतर बना रहे भारतीय युवा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जनवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्साह से भरा है। उन्होंने कहा कि देश के युवा अपने ग्रह को बेहतर बनाने के लिए विज्ञान की शक्ति का लाभ उठा रहे हैं। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल