अलविदा ‘भारत कुमार’ : पंचत्तवों में विलीन हुए मनोज कुमार’,बड़े बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 06 अप्रैल 2025। जिंदगी की ना टूटे लड़ी प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी….कभी ‘भारत’ को अपनी फिल्मों में जीने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार आज हर भारतीय की  यादों में जी रहे हैं। मनोज ने 87 की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार का शनिवार को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मनोज कुमार के बेटे कुणाल ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। एक्टर को आखिरी विदाई देते हुए उनकी पत्नी शशि गोस्वामी का हाल बेहाल हो गया था वो फूट-फूटकर रोने लगी। मनोज का दाह संस्कार विले पार्ले के नानावटी अस्पताल के सामने पवन हंस श्मशान घाट में हुआ।

मनोज कुमार के निधन के बाद से उनके लिए हर कोई भावुक और मायूस दिखा और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। उन्हें आखिरी विदाई पर श्रद्धांजलि देने के लिए अमिताभ बच्चन से लेकर अभिषेक, सलीम खान, अरबाज खान, प्रेम चोपड़ा जैसे तमाम सिलेब्रिटीज पहुंचे।

 बता दें कि शुक्रवार को उनके निधन के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार का फैसला लिया गया। दरअसल उनकी फैमिली के कुछ सदस्य विदेश में थे इसलिए उनका अंतिम संस्कार आज किया गया। धर्मेन्द्र से लेकर हेमा मालिनी, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, कंगना रनौत जैसी तमाम सिलेब्रिटीज़ ने एक्टर के निधन पर दुख जताया और उन्हें याद किया।बताया जाता है कि मनोज कुमार 21 फरवरी से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। एक्टर उम्र को लेकर सांस और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे।  

Leave a Reply

Next Post

मोदी-यूनुस मुलाकात के संबंध में बांग्लादेश का बयान ‘‘शरारतपूर्ण और राजनीति से प्रेरित''

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ढाका 06 अप्रैल 2025। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच बैंकॉक में हुई बैठक के संबंध में बांग्लादेश की ओर से जारी बयान ‘‘शरारतपूर्ण और राजनीति से प्रेरित” हैं, विशेष रूप से पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं