करहल में बोले सीएम योगी: मुलायम सिंह के आशीर्वाद से जीते सपा के दुर्ग, अब मैनपुरी में सपना होगा साकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 28 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मैनपुरी के करहल स्थित नरसिंह इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मैनपुरी की पावन धरा को नमन करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) और सैफई परिवार पर जमकर निशाना साधा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2019 में ही भाजपा को जीत का आशीर्वाद दे दिया था। नेताजी ने कहा था कि जीतेगी तो भाजपा ही। उनके आशीर्वाद से भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर का उपचुनाव जीता। भाजपा ने समाजवादी पार्टी के दुर्ग कहे जाने वाले आजमगढ़ और रामगढ़ को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को नया इतिहास बनाने का मौका मिल रहा है। मैनपुरी लोकसभा को भाजपा की झोली में डालिए। विकास के मामले में कोई भेदभाव नहीं होगा। 

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही अयोध्या के विकास के लिए 30 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। आपके क्षेत्र में विकास की प्रकिया आगे बढ़ेगी। इसके लिए अच्छे जनप्रतिनिधि को चुने की आवश्यकता है। ऐसे नहीं है जो चुनाव में नाते-रिश्तेदारी निकालते हों।  

शिवपाल यादव पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चाचा शिवपाल यादव की हालत पेंडुलम जैसी हो गई है। पहले बैठने के लिए हत्था मिला था। समाजवादियों का चरित्र परिवारवादी है। मैनपुरी किसी परिवार की विरासत नहीं बन सकती है। भाजपा के नेतृत्व में बहुत ही सूझबूथ से रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। 

करहल से अखिलेश यादव हैं विधायक 

करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फिलहाल इसी विधानसभा सीट से विधायक हैं। करहल में सीएम योगी की जनसभा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रही है। भाजपा ने भी सीएम की सभा में भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान का कहना है कि करहल से ही इस बार सपा को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा। लोकसभा उपचुनाव में एक-एक कार्यकर्ता कमल खिलाने को तैयार है। 

Leave a Reply

Next Post

12 दिसंबर को सुना जाएगा शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद, चुनाव आयोग ने मांगे दस्तावेज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 29 नवंबर 2022। शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद मामले की पहली सुनवाई 12 दिसंबर होगी। भारत निर्वाचन आयोग इस मामले की सुनवाई करेगा। इसके तहत आयोग ने दोनों पक्षों (उद्धव व शिंदे गुट) को अपने-अपने दस्तावेज व बयान नौ नवंबर शाम पांच बजे तक दाखिल […]

You May Like

फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस