कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: नीतू के मुक्के से भारत को गोल्ड, फाइनल में इंग्लैंड की बॉक्सर को हराया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली: बॉक्सिंग में उम्मीद के मुताबिक नीतू घंघास ने भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया है. महिलाओं के 48 किलो भार वर्ग में उन्होंने इंग्लैंड की बॉक्सर को शिकस्त दी. भारतीय बॉक्सर के मुक्कों का इंग्लैंड की बॉक्सर के पास कोई जवाब नहीं था. तीन राउंड तक चली मुक्केबाजी में अपना परचम शुरू से अंत तक लहराए रखा और हिंदुस्तान का नाम बुलंद किया. नीतू को जजों ने तीनों राउंड में इंग्लिश मुक्केबाज के मुकाबले ज्यादा पॉइंट दिए.

कॉमनवेल्थ गेम्स में नीतू ने भारत के लिए 14वां गोल्ड जीता. इंग्लैंड की मुक्केबाज के साथ नीतू का मुकाबला तीनों ही राउंड में जबरदस्त चला. दोनों के बीच आक्रामकता चरम पर दिखी. लेकिन उस आक्रामकता के साथ जीत के लिए जो संयम चाहिए होता है, वो नीतू के खेल में दिखा.

नीतू ने तीनों राउंड में बनाए रखा दबदबा

नीतू को पहले राउंड में 5 में से 4 जजों ने 10-10 अंक दिए. ऐसी ही बढ़त उनकी दूसरे और तीसरे राउंड में भी देखने को मिली. नतीजा ये हुआ कि आखिर में जजों का फैसला भारत की बॉक्सर बेटी नीतू घंघास के हक में रहा.

Leave a Reply

Next Post

हरियाणा में मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली-रोहतक रेलवे लाइन पर लगा ब्रेक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हरियाणा 7 अगस्त 2022 । हरियाणा के खरावड़ रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-रोहतक रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे ट्रैक जाम हो गया. बताया जा रहा है कि कोयले से भरी मालगाड़ी दिल्ली से हिसार की तरफ जा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल