अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने कमल शुक्ला पत्रकार कांकेर के ऊपर हुए हमले की निंदा करते हुए हमलावरों पर कड़ी कार्यवाही की मांग मुख्यमंत्री से की है

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 27 सितंबर 2020। पत्रकारों पर हो रहे हमले को लेकर एवं वर्तमान में कांकेर के पत्रकार कमल शुक्ला पर कांकेर के कांग्रेस नेताओं के द्वारा प्राणघातक हमला किया जिसके लिए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने इसकी घोर निंदा की ओर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्य्म से ज्ञापन दिया। जिसमे अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की ।

पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ में पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार, धमकी,मारपीट से आपको अवगत करा रहे है । आपके मुख्यमंत्री रहते प्रदेश का कोई भी जिला नही है जहां पत्रकारों को धमकी,मारपीट की घटना न हुई हो, कांकेर में पत्रकार साथी कमल शुक्ला पर कुछ लोगो द्वारा बीच बाजार में जानलेवा हमला किया गया ,जान से मारने की कोशिश की एवं उनकी जान को खतरा है।

मुख्यमंत्री जी आपसे अनुरोध है कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये और प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे हमलों, धमकी पर तुरंत रोक हेतु जिलों के पुलिस अधीक्षकों को तुरन्त निर्देश दिया जाये ।

आप से अनुरोध है राज्य में जल्द जल्द से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाय , जिससे इन घटनाओं को रोका जासके जिससे पत्रकार निर्भीक हो अपना कार्य कर सकें।

Leave a Reply

Next Post

मन की बात:प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कोरोना काल में मास्क जरूर पहनें, दो गज की दूरी रखें, यह न भूलें- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं

शेयर करेकृषि बिल पर प्रधानमंत्री मोदी ने की बात महात्मा गांधी और वीर भगत सिंह को किया याद मोदी ने कहा- कोरोना के दौर में घरों में बुजुर्ग बच्चों को कहानियां सुना रहे, लेकिन यह परंपरा खत्म हो रही इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 सितंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

You May Like

रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल