मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल एवं मोबाईल एप को राष्ट्रीय पुरस्कार

indiareporterlive
शेयर करे

‘‘एलिट इंडिया ट्रांसफार्मेशन समिट’’ में छत्तीसगढ़ को ‘’एलिट्स एक्सीलेंस अवार्डस-2020’’

सुराजी गांव योजना एवं फ्लैगशिप योजनाओं के लिए चिप्स ने तैयार किया है

मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाइड एवं मोबाइल एप

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 11 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना और अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए तैयार की गई – मुख्यमंत्री दपर्ण वेबसाईट एवं मोबाईल एप को राष्ट्रीय स्तर पर “एलिट्स एक्सीलेंस अवार्डस-2020 से नवाजा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य को यह सम्मान देश के प्रतिष्ठित आईटी संस्थान एलिट्स टेक्नोमीडिया, नई दिल्ली ने ‘डिजिटल इंडिया पहल’ के अंतर्गत प्रदान किया है। देश में 10 से 12 जुलाई तक तीन दिवसीय वर्चुअल कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्चुअल कांफ्रेंस का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 10 जुलाई को नई दिल्ली में करते हुए छत्तीसगढ़ को ई सर्टिफिकेट प्रदान किया।

यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर कोरोना संक्रमण काल के दौरान छत्तीसगढ़ शासन की सुराजी गांव योजना और अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की निगरानी के लिए चिप्स द्वारा मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाईट एवं मोबाईल एप तैयार किया गया, जिसका लोकार्पण पिछले माह 10 जून को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था। इस वेबसाईट एवं मोबाईल एप का उद्देश्य छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की मुख्यमंत्री सचिवालय से सीधे मॉनिटरिंग एवं रियल टाइम पर आम नागरिकों को जानकारी उपलब्ध कराना है।   

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने बताया कि राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाईट और मोबाईल एप को नवाचार के तहत शासकीय श्रेणी में “एलिट्स एक्सीलेंस अवार्डस-2020 से सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि देश में कोविड-19 काल में शासकीय आईटी क्षेत्र में नागरिक सुविधा के लिए किये गये नवाचार को चिन्हित कर प्रोत्साहन देने के लिए इस कांफ्रेस का आयोजन किया गया है। इस वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में चिप्स के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सी.ई.ओ. समीर विश्नोई तथा चिप्स के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। कॉन्फ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य को “एलिट्स एक्सीलेंस अवार्डस-2020 प्रदान किया गया और इस उपलब्धि के लिए अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं भी मिली।

चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई ने बताया कि चिप्स द्वारा दर्पण वेबसाइट एवं रियल टाइम अपडेशन मोबाइल एप को अत्यंत कम लागत में पूर्णतः इन-हाउस विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल और मोबाइल एप द्वारा एक ओर जहां सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय से योजना की प्रगति की समीक्षा और निगरानी संभव हो रही है, दूसरी ओर यह समस्त जानकारी समय पर आम-नागरिकों को उपलब्ध हो रही है। इस पोर्टल द्वारा समस्याओं के समाधान भी उपलब्ध कराए जायेंगे। मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल और मोबाइल एप की सबसे बड़ी विशेषता है कि हम नो पेपर और रियल टाइम मानिटरिंग की ओर बढ़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजनाओं में नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यलय योजना प्रमुख है। मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल और मोबाइल एप में आम-नागरिकों के लिए अनेक सुविधाएँ दी जा रही है। वेबसाईट के ‘मुख्यमंत्री जी से बातचीत’ के अंतर्गत आमजन अपने विचार साझा कर सकते हैं, इसमें करोना के समाधान भी बताये गये हैं। आमजन इसके माध्यम से मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया एकाउंट से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा दर्पण में सभी प्रमुख योजनाओं की हर प्रकार की जानकारी आंकड़ों के साथ भी उपलब्ध कराई गयी है।
 

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी ने सरकार से पूछा: ऐसा क्या हुआ कि मोदी राज में चीन ने भारत माता की पवित्र जमीन छीन ली

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जुलाई 2020। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को एक बार फिर लद्दाख गतिरोध को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूछा कि ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते चीन ने भारत की […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं