राहुल गांधी ने सरकार से पूछा: ऐसा क्या हुआ कि मोदी राज में चीन ने भारत माता की पवित्र जमीन छीन ली

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जुलाई 2020। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को एक बार फिर लद्दाख गतिरोध को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूछा कि ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते चीन ने भारत की जमीन ‘छीन’ ली। गांधी ने एक ट्वीट के साथ खबर शेयर की है, जिसमें एक रक्षा विशेषज्ञ के हवाले से आरोप लगाया गया है कि सरकार वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के पीछे हटने को लेकर मीडिया को ”गुमराह” कर रही है और गलवान घाटी में पीछे हटना भारत के लिए हानिकारक है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘ऐसा क्या हुआ कि पीएम मोदी के रहते भारत माता की पवित्र जमीन को चीन ने छीन लिया?’ राहुल गांधी लद्दाख में गतिरोध को लेकर मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भारत की जमीन चीन के ‘हवाले’ करने का भी आरोप लगाया है।

भारत और चीन की सेनाओं के बीच बीते आठ हफ्तों से पूर्वी लद्दाख में विभिन्न स्थानों पर गतिरोध बना हुआ है। हालांकि, अब सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। यह गतिरोध 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद और बढ़ गया था, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इस झड़प में चीनी सेना को भी नुकसान की खबरें हैं जिसने अब तक इसका ब्योरा नहीं दिया है।

Leave a Reply

Next Post

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 12 जुलाई 2020। प्रदेश के राजस्व एवं वाणिज्यकर (पंजीयन एवं मुद्रांक) मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में विगत दिवस सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुविधायुक्त भवनों की जरूरत होती […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ