बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘द भूतनी’ और “ओए भूतनी के” बीच होगी रोमांचक टक्कर

Indiareporter Live
शेयर करे

संजय दत्त से भिड़ेगे मिथुन चक्रवर्ती के पुत्र मिमोह

इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग)

मुंबई 06 अप्रैल 2025। स्त्री और भूलभुलैया की जबर्दस्त सफ़लता ने बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी फ़िल्मों की लाइन लगा दी है और अब तो ऐसा हो गया है कि फ़िल्मों के नाम भी एक जैसे रखे जाने लगे हैं. एक ओर जहां संजय दत्त और मौनी रॉय की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है वहीँ उसके अगले हफ्ते 25 अप्रैल को एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म “ओए भूतनी के” रिलीज होने जा रही है जिसमें मिथुन चक्रवर्ती के पुत्र मिमोह हीरो हैं.  सिर्फ एक सप्ताह के अन्तर मे यह दोनों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी। हॉरर कॉमेडी फिल्म “ओए भूतनी के” की टीम फ़िल्म को लेकर काफी  उत्साहित लग रही है। मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती पहली बार इस हॉरर कॉमेडी जानर में नजर आएंगे हालांकि वह हॉरर फिल्म हॉन्टेड मे अपनी अदाकारी से प्रभावित कर चुके हैं। विज़न मोशन फिल्म्स के बैनर तले बनी पिक्चर में मिमोह चक्रवर्ती के अलावा आदित्य कुमार, निकिता शर्मा, डायना खान, रोहित सूर्यवंशी, अमित सिन्हा, जितेंद्र यादव और जीत राय जैसे कलाकारों ने अदाकारी की है। यह फैमिली ड्रामा सभी के देखने लायक है।

फिल्म के निर्देशक अजय कैलाश यादव का कहना कि ओय भूतनी के” अपने नाम के अनुसार इसकी कहानी भी काफी अलग और युवाओं को पसन्द आने वाली है। फ़िल्म में हास्य और डर का अद्भुत मिश्रण है। हमारी फिल्म काफी समय से अपने टाइटल को लेकर मीडिया में और दर्शकों के बीच चर्चा में थी. और अब अचानक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ का रिलीज डेट एनाउंस हुआ. हमारी फिल्म ओय भूतनी के” उसके अगले हफ्ते थिएटर में आ रही है. हमारी फिल्म का ट्रेलर और म्युज़िक लॉन्च 7 अप्रैल को भव्य समारोह में होने वाला है. हमें अपनी स्टोरी और इसके अनोखे कॉन्सेप्ट पर पूरा भरोसा है। फ़िल्म के निर्माता जसपाल सिंह पी घुनिया ने भी उम्मीद जताई है कि फिल्म ओय भूतनी के” ऑडिएंस का भरपूर मनोरंजन करने मे कामयाब होगी।

फ़िल्म ओय भूतनी के” के निर्माता जसपाल सिंह पी घुनिया, राजेश शाक्या, प्रवीण बब्बर सूर्यवंशी और नितिन यू. तिवारी हैं। डीओपी नरेन गेड़िया, कोरियोग्राफर राजू राय, संगीतकार आसिफ चांदवानी सिंगर्स नक्काश अज़ीज़ और यासिर देसाई एवं एडिटर अशफाक मकरानी हैं।

Leave a Reply

Next Post

30 प्लस महिलाओं के लिए चाहत खन्ना के फिटनेस टिप्स 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग) मुंबई 06 अप्रैल 2025। अभिनेत्री चाहत खन्ना, जिन्हें बड़े अच्छे लगते हैं, कुबूल है, यात्रा, प्रस्थानम और कई अन्य सफल परियोजनाओं में उनके काम के लिए जाना जाता है, को हमेशा उनकी त्रुटिहीन फिटनेस के लिए सराहा गया है। उनकी फिटनेस दिनचर्या और मंत्र […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक