अनुच्छेद 370 पर शीर्ष अदालत का फैसला भगवान का फैसला नहीं, लड़ाई जारी रहेगी: महबूबा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 18 दिसंबर 2023। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला भगवान का फैसला नहीं है और लड़ाई जारी रहेगी। मुफ्ती ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मीडिया से कहा कि शीर्ष अदालत का फैसला भगवान का फैसला नहीं है, हम उम्मीद नहीं खोएंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।  उच्चतम न्यायालय ने 11 दिसंबर को संविधान के अनुच्छेद 370 के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा निरस्त करने के केंद्र सरकार के 2019 के फैसले की वैधता को बरकरार रखा था। शीर्ष अदालत फैसले को जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों ने‘बहुत दुखद’बताया था। 

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘उच्चतम न्यायालय ने पहले अपने फैसले में कहा था कि संविधान सभा की सिफारिशों के बिना अनुच्छेद 370 को हटाया नहीं जा सकता। आज एक अन्य न्यायाधीश ने इसके खिलाफ फैसला दिया लेकिन यह ईश्वर का फैसला नहीं है और हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कई वर्षों तक संघर्ष किया है और अपने जीवन का बलिदान दिया है। हम उनके बलिदान को बर्बाद नहीं होने देंगे।’ 

उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी चाहती है कि हम उम्मीद खो दें और‘हार’स्वीकार कर लें और चुपचाप घर पर बैठ जाएं, लेकिन ऐसा नहीं होगा, हम उम्मीद नहीं खोएंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। सुश्री मुफ्ती ने कहा कि हम अपनी लड़ाई आखिरी सांस तक जारी रखेंगे और मैं अक्सर कहती हूं कि जो हमसे छीना गया है उसे ब्याज सहित वापस लिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

पुरानी पेंशन के लिए जल्द मेमोरेंडम जारी नहीं हुआ तो होगा आंदोलन, कर्मचारियों ने दी चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 18 दिसंबर 2023। उत्तर प्रदेश में भी केन्द्रीय मेमोरेंडम के अनुक्रम में पुरानी पेंशन को लेकर आदेश जारी कराने की मांग कर्मचारी संगठनों ने की है। ऐसा न होने पर जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी गई है। पुरानी पेंशन विसंगति समाधान संघर्ष मोर्चा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक