छत्तीसगढ़: फ्री फायर गेम खेलने के दौरान हुआ मोबाइल ब्लास्ट, नौ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जांजगीर-चांपा 15 नवंबर 2021। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में गेम खेलने के दौरान मोबाइल में धमाका हो गया। इस धमाके में एक नौ साल का बच्चा बुरी तरह झुलस गया। हादसे के वक्त बच्चा मोबाइल में फ्री फायर गेम चला रहा था। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में हुई मोबाइल में धमाका की घटना के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के गोधना गांव का है।

 जानकारी के मुताबिक, गोधना निवासी शिवशंकर कुर्रे(07) पिता मोहन कुर्रे मोबाइल में गेम खेलने के शौखीन है। वह रोज मोबाइल में गेम खेलता था। रविवार सुबह भी वह अपने फोन में गेम खेल रहा था। इसी दौरान मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। इस मोबाइल ब्लास्ट में बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। ब्लास्ट की आवाज सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिवशंकर कुर्रे घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।
 

परिजनों ने बताया, रोज दो घंटे खेलता था फोन में गेम

परिजनों ने बताया कि ब्लास्ट में शिवशंकर कुर्रे के सीने में गहरी चोट आई है। हादसे के बाद परिजन उसे नवागढ़ के अस्पताल में लेकर गए। अब उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि शिवशंकर की हालत अभी स्थिर है। शिवशंकर के परिजनों ने बताया कि फोन सैमसंग कंपनी का था। घटना में फोन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। 

Leave a Reply

Next Post

NZ vs AUS Final: डेविड वार्नर ने फाइनल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, हेडन को पीछे छोड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दुबई 15 नवंबर 2021। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हरा दिया है। इस बार दोनों ही टीमें पहली बार यह खिताब जीतने के लिए जी-जान लगा रही थीं, लेकिन कंगारू टीम ने बाजी मार ली और चैंपियन बने। फाइनल […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल