महंगाई ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, दाने-दाने को तरसे लोग; खाने के लिए जुट रही भीड़ में हो रही मौतें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लाहौर 02 अप्रैल 2023। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। मार्च महीने में पाकिस्तान की मुद्रास्फीति 35.37 प्रतिशत पर पहुंच गई। 50 साल में सबसे अधिक महंगाई दर है। उपभोक्ता कीमतें एक साल पहले की तुलना में 35.37 फीसदी बढ़ गईं हैं। आलम ये है कि लोग भूखे सोने को मजबूर हैं। सस्ता खाना के लिए हर रोज किसी न किसी शहर में भगदड़ देखने को मिल रही है। पिछले दस दिन के अंदर खाने के लिए मची भगदड़ में 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान के पास विदेशी मुद्रा खत्म हो चुका है। ऐसे में यहां की सरकार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से कर्ज चााहिए। इसके लिए जो शर्तें हैं, वो काफी कठिन हैं। इन शर्तों को पूरा करने के चक्कर में ही महंगाई दर बढ़ रही है। मार्च महीने में सीपीआई मुद्रास्फीति 50 साल के उच्च स्तर 35.37 प्रतिशत पर पहुंच गई है। जानकारों का कहना है कि अभी इसमें और बढ़ोतरी होगी। केंद्रीय बैंक ने बढ़ती मुद्रास्फीति का मुकाबला करने के लिए बेंचमार्क ब्याज दर को 300 बीपीएस को 20 फीसदी तक बढ़ा दिया है। 
परिवहन 54 फीसदी, खाद्य मुद्रास्फीति में 47 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई 
आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च में परिवहन की कीमतें 54.94 फीसदी चढ़ गईं, जबकि खाद्य मुद्रास्फीति मार्च में 47.15 फीसदी बढ़ गईं हैं। कपड़ों और जूतों की कीमतों में 21.93 फीसदी और आवास, पानी, बिजली की कीमतों में 17.49 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

राशन का भीख लेने के लिए मची भगदड़, 12 की मौत 
पाकिस्तान में भीख के तौर पर मुफ्त राशन बांटने के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा कराची के साइट इलाके में नौरस चौराहे के पास एक कारखाने से जुड़ा है। शुक्रवार की शाम को यहां मुफ्त राशन बांटा जा रहा था, जिसके कारण लोगों की भीड़ जुट गई थी। हर रमजान के दौरान यहां लोग राशन बांटते हैं। पुलिस ने कहा है कि मरने वालों में तीन बच्चे और आठ महिलाएं भी शामिल हैं। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को एक लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। 

नींबू 800 रुपया, लहसुन 640 रुपया किलो
रमजान के दौरान नींबू का दाम पाकिस्तानी रुपए में 800 रुपए प्रति किग्रा पहुंच गया है। फुटकर भाव 200 रुपए प्रति ढाई सौ ग्राम है। लहसुन की बात करें तो वह 640 रुपए प्रति किग्रा बिक रहा है। टमाटर और करेला का फुटकर रेट 120 रुपए प्रति किग्रा है, जबकि तोरई का दाम 140 रुपए प्रति किग्रा है। रमजान से पहले 350 रुपए में बिकने वाले कचनार का दाम 600 रुपए पहुंच गया है। रमजान के महीने में मुस्लिम इफ्तार के दौरान फलों को खाते हैं। लेकिन फलों की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। रमजान से पहले 70 रुपए प्रति किग्रा बिकने वाला खरबूजा अब 250 रुपए के पार बिक रहा है।

Leave a Reply

Next Post

अंबानी की पार्टी में झूम के नाचा पठान, शाहरुख संग रणवीर और वरुण ने भी किया जबरदस्त डांस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 02 अप्रैल 2023। नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल इवेंट में पहले दिन सितारों का जमावड़ा लगा था। इस दिन रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रजनीकांत, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, करण जौहर, करीना कपूर, सैफ अली खान, आलिया भट्ट समेत लगभग पूरा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं