अहमदाबाद से गरजे राहुल गांधी, कहा- ‘अयोध्या की तरह गुजरात में भी भाजपा को हराएगी कांग्रेस’

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 06 जुलाई 2024। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उसी तरह हराएगी, जैसे उसने हालिया लोकसभा चुनाव में अयोध्या में उसे हराया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। गांधी ने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा ने) हमें धमकाकर और हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाकर हमें चुनौती दी है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम सब मिलकर उनकी सरकार को उसी तरह तोड़ देंगे जैसे उन्होंने हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाया है।यह लिखकर ले लीजिए कि कांग्रेस गुजरात में चुनाव लड़ेगी और नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा को गुजरात में हराएगी, जैसा हमने अयोध्या में किया था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में जीतेगी और इस राज्य से वह एक नयी शुरुआत करेगी। अहमदाबाद के पालडी इलाके में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव गांधी भवन के बाहर दो जुलाई को कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों के बीच उस समय झड़प हो गई थी, जब भाजपा की युवा शाखा के सदस्य हिंदुओं के बारे में गांधी की टिप्पणी का विरोध करने के लिए वहां पहुंचे थे।राहुल गांधी ने इसी घटना का जिक्र करते हुए यह बात की। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में पथराव हुआ जिसमें एक सहायक पुलिस आयुक्त सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पूर्व कांग्रेस प्रमुख गांधी ने अपने भाषण में उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा की हार को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। इस लोकसभा क्षेत्र में अयोध्या शहर भी आता है। गांधी ने कहा, ‘‘अयोध्या के लोगों को गुस्सा तब आया जब उन्हें पता चला कि राम मंदिर के उद्घाटन के लिए एक भी स्थानीय व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया गया।” उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनके सर्वेक्षकों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह देते हुए कहा कि वह हार जाएंगे और उनका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

फिल्म 'किल' के सुपर सफल ट्रैक 'कावा कावा' के लिए दिलों पर छाए गायक सुधीर यदुवंशी 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 11 जुलाई 2024। गायक सुधीर यदुवंशी कम बोलने वाले व्यक्ति हैं और उनका मानना ​​है कि किसी भी चीज़ से पहले उनका काम ही सबसे ज़्यादा बोलता है। उन्होंने हमेशा मात्रा से ज़्यादा गुणवत्ता पर भरोसा किया है और यही वजह है कि ऐसे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं