भारत में फिर बढ़ने लगा करोना का खौफ, 97 दिन बाद आए 300 से ज्यादा केस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मार्च 2023। देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों की मानें तो भारत में 97 दिनों के बाद कोरोना के 300 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,686 हो गई है। जानकारी के मुताबिक, देश में 334 नए मामलों ने एक बार फिर लोगों और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस दौरान तीन लोगों की मौत भी हुई है। ऐसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,30,775 हो गई है। बीते 24 घंटे में दो मौतें महाराष्ट्र और एक केरल में दर्ज की गई। देश में अब तक 4.46 करोड़ (4,46,87,496) लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई है। बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,54,035 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 334 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से तीन भी व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 170 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2686 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 161 की तेजी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Next Post

तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान को राहत, वसई की अदालत ने दी जमानत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 04 मार्च 2023। टीवी सीरियल ‘अलीबाबा: दास्तान ए काबुल’ की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया था। अभिनेत्री के शो के सेट पर ही आत्महत्या करने के बाद इस मामले में शो के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री के एक्स […]

You May Like

संपत्ति बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला....|....चलती बाइक पर अचानक गिरी सूखे पेड़ की टहनी: 40 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी-बच्चा गंभीर घायल....|....देश का मुख्य पर्यटन केंद्र बनेगा अपना चंपारण....|....भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान....|....छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू की दस्तक....|....उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा....|....भोपाल में थाने के अंदर वकील से मारपीट पर एक्शन....|....शिमला के माल रोड पर महिला से बेरहमी से मारपीट....|....हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले में नौ गिरफ्तार....|....राज्यसभा सीट पर चेहरा बदल भी सकती है भाजपा