सीबीआई का मोहित सोमानी के आवास पर छापा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 रायपुर, 13 नवंबर 2026। महादेव सट्टेबाजी एप मामले में सीबीआई ने छत्तीसगढ़ की राजधानी में मोहित सोमानी के घर पर छापा मारा है। टीम ने मोहित सोमानी के रायपुर समता कालोनी स्थित निवास पर रेड मारी है। एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। इस क्रम में यह छापा मारा गया है। कागजों की जांच पड़ताल कर रही है।

मामले में मोहित सोमानी पर प्रमोटर से आईडी लेकर बेचने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि मोहित सोमानी को रायगढ़ पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे रायगढ़ जेल में बंद है। 

छह हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप घोटाले के कथित सरगना सौरभ चंद्राकर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। रायपुर की एक विशेष सीबीआई कोर्ट ने गुरुवार को यह आदेश दिया। उन्हें 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा चंद्राकर को इस महीने की शुरुआत में ओमान से प्रत्यर्पित किया गया था। उन्हें केंद्रीय एजेंसी में आठ दिन की हिरासत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यह पेशी विशेष जज (सीबीआई) मनोज कुमार सिंह ठाकुर के समक्ष हुई। उनके वकील तुषार गिरी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। 6,000 करोड़ रुपये के इस महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। सीबीआई ने आरोपी सौरभ चंद्राकर की और हिरासत रिमांड की मांग नहीं की थी। इस स्थिति के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्णय लिया। सौरभ चंद्राकर को अब 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा।

इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी इस मामले की जांच कर रहा है। ईडी इस केस में धन शोधन के कोण से पड़ताल कर रहा है। एजेंसी ने सीबीआई कोर्ट में एक आवेदन प्रस्तुत किया था। इस आवेदन में चंद्राकर के खिलाफ पहले जारी गैर-जमानती वारंट को तामील करने की मांग की गई थी।

चंद्राकर के वकील तुषार गिरी ने बताया कि कोर्ट ने ईडी के इस आवेदन को खारिज कर दिया। ईडी के वकील सौरभ कुमार पांडे ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एजेंसी अब एक नया आवेदन देगी। यह आवेदन पीएमएलए कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। ईडी धन शोधन मामले में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी की मांग करेगी। 

Leave a Reply

Next Post

 हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

शेयर करे 229 का ब्रेक इन सर्विस, 102 का वेतन रोका इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर, 13 नवंबर 2026। बिलासपुर जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने हड़ताल पर चल रहे 229 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ‘ब्रेक इन सर्विस’ किया […]

You May Like

बांग्लादेश को चीनी लड़ाकू विमान खरीदने की जरूरत है?....|....पेशाब में दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं किडनी खराब होने के संकेत, न करें नजरअंदाज....|....17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार....|....माओवाद मुक्त बीजापुर में विकास की नई शुरुआत....|....पुरानी रंजिश में युवक ने ग्रामीण को घर बुलाकर पेट में घोंपा चाकू....|.... हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीबीआई का मोहित सोमानी के आवास पर छापा....|....आठ साल बाद नंबर-1 का ताज छिनने पर इंदौर में सियासत तेज....|....पांच दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम यादव....|....गंगा सफाई के दावों के बीच घाटों पर नालों की गंदगी