‘निश्चय रथ’ पर सवार होकर सीएम नीतीश पहुंचे नालंदा, किया रोड शो, कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 12 अप्रैल 2024। निश्चय रथ पर सवार होकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार चुनावी दौरे पर आज नालंदा पहुंचे, जहां पर देवी सराय चौक पर एनडीए के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों की बारिश की गई और फिर से एक बार मोदी सरकार के नारे लगाए गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बस के छत के ऊपर चढ़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। हालांकि, नीतीश कुमार के ​आग​मन के दौरान कार्यक्रम में तब्दीली हुई। पूर्व में नीतीश कुमार ने देवी सराय स्थित भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था​ और ​आम लोगों को संबोधित करना था।  लेकिन मूर्ति के निर्माण स्थल को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा दूसरे स्थल पर मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया गया​। यही कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बस से लोगों का अभिवादन स्वीकार किये।

नीतीश कुमार नवादा में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
बता दें कि मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार पहली बार बस से चुनावी यात्रा पर जनता के बीच आए हैं, जिस बस से सीएम यात्रा कर रहे हैं, उसका नाम निश्चय रथ है। लग्जरी बस को खास तौर से डिजाइन किया गया है, जिसके ऊपर लिखा गया है, पूरा बिहार हमारा परिवार, रोजगार मतलब नीतीश कुमार, सेवा हमारा धर्म। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नवादा के वारसलीगंज स्थित माफिगढ़ गांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, जहां एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। नालंदा में रोड शो करने के बाद सीएम नवादा की ओर निकल गए है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी को लेकर मीसा भारती के बयान पर चिराग बोले- जो खुद भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त हैं वे...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गया 12 अप्रैल 2024। RJD प्रत्याशी एवं लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। इसी बीच लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने मीसा भारती के बयान पर कहा कि इस […]

You May Like

जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई