रायबरेली और अमेठी सीटों पर बसपा उतारेगी उम्मीदवार, राहुल और प्रियंका के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बरकरार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायबरेली 15 मार्च 2024। उत्तर प्रदेश में रायबरेली और अमेठी सीटों पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच मायावती की पार्टी बसपा ने इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान कर कांग्रेस को बड़ी चुनौती दे डाली है। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों ने  गांधी परिवार के भाई-बहनों से पूर्ववर्ती पारिवारिक गढ़ों से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जहां राहुल गांधी के एक बार फिर से अमेठी से चुनाव लड़ने की उम्मीद है, वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा को रायबरेली से मैदान में उतारा जाना चाहिए, क्योंकि पूर्व पार्टी अध्यक्ष और इस निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य सोनिया गांधी राज्यसभा में चली गई हैं।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा है कि बसपा अमेठी और रायबरेली में पहले भी उम्मीदवार उतारती रही है और इस बार भी वह कांग्रेस और गांधी परिवार के गढ़ में अपने कैंडिडेट देने जा रही है। बहरहाल अब बसपा और कांग्रेस के सीटों को लेकर समझौते को लेकर आखरी उम्मीदें भी खत्म ही हो चुकी हैं।

कांग्रेस करवा रही है सर्वे
उधर एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बीते कुछ दिनों से अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस एक सर्वे के जरिए आम जनता की राय जानने के प्रयास कर रही है कि इस इन सीटों पर राहुल और प्रियंका को उतारा जाए या नहीं। बीते रविवार से अमेठी और रायबरेली में रहने वाले तमाम लोगों के पास सर्वे के लिए फोन आ रहे हैं। सर्वे में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि अगर गांधी-नेहरू परिवार से इस क्षेत्र में कांग्रेस किस को उम्मीदवार बनाती है तो उसके जीतने के चांस कितने होंगे?  हालांकि कांग्रेस आधिकारिक तौर पर किसी भी सर्वे से इनकार कर रही है।

गठबंधन में कांग्रेस के हिस्से में हैं दोनों सीटें
बता दें कि सपा के साथ गठबंधन में कांग्रेस के हिस्से 17 सीटें आई हैं, जिनमें गांधी-नेहरू परिवार की परंपरागत सीट अमेठी और रायबरेली भी है। सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कमेटी ने एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें कहा गया है कि जनभावना के मुताबिक राहुल और प्रियंका गांधी को ही इन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। इसमें यह भी कहा है कि इसके संबंध में हाईकमान का फैसला ही आखिरी होगा।

जिला कांग्रेस कमेटी ने पारित किया है प्रस्ताव
रायबरेली के कांग्रेस जिला प्रमुख पंकज तिवारी ने एक बयान में कहा है कि जनता चाहती है कि गांधी परिवार का कोई सदस्य रायबरेली से चुनाव लड़े। उन्होंने बताया कि कांग्रेस जिला कमेटी ने 13 फरवरी को इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पारित किया था, लेकिन अभी तक नामों की घोषणा नहीं होने से जनता बेचैन हो रही है।

जबकि इसी बीच भाजपा ने आरोप लगाया है कि गांधी परिवार और निर्वाचन क्षेत्र के बीच भावनात्मक बंधन कमजोर हो रहा है क्योंकि सोनिया गांधी ने 2020 के बाद से यहां का दौरा नहीं किया है। इस पर पंकज तिवारी ने सफाई देते हुए कहा है कि यह कोई मुद्दा नहीं है कि सोनिया गांधी क्षेत्र में नहीं गईं। उन्होंने कहा कि लोग इस बात को समझते हैं कि वह वृद्ध हैं और उनके स्वास्थ्य के कारण कुछ सीमाएं हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने कोविड-19 के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जब उनके निर्वाचन क्षेत्र को उनकी जरूरत थी।

Leave a Reply

Next Post

यूएन ने भी लगाई मोदी सरकार के विकास पर मुहर, भारत में प्रति व्यक्ति आय बढ़ने के साथ लैंगिक असमानता सूचकांक हुआ बेहतर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 मार्च 2024। संयुक्त राष्ट्र के मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) पर भारत की रैंकिंग 2022 में एक स्थान सुधरकर 193 देशों में 134वें स्थान पर पहुंच गई, जबकि 2021 में 191 देशों में से यह 135वें स्थान पर थी। लैंगिक असमानता सूचकांक (जीआईआई), […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं