पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने ट्विटर बोर्ड से दिया इस्तीफा, नवंबर में सौंपी थी पराग अग्रवाल को कुर्सी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 मई 2022। ट्विटर के फाउंडर और पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने ट्विटर बोर्ड से भी इस्तीफा दे दिया है। जैक डॉर्सी ने पिछले साल नवंबर में सीईओ के पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद भारत के पराग अग्रवाल को नया सीईओ बनाया गया है। इस इस्तीफे के बाद ट्विटर से जैक डॉर्सी का रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो गया है। पिछले साल सीईओ पद छोड़ने के बाद कंपनी को उम्मीद थी कि जैक डॉर्सी अपना कार्यकाल समाप्त होने तक बोर्ड में बने रहेंगे और 2022 स्टॉकहोल्डर्स की बैठक में भी शामिल होंगे। यहां ध्यान देने वाली बात है कि डॉर्सी के ट्विटर बोर्ड छोड़ने की खबर ऐसे समय में आई है जब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया है, हालांकि अभी तक इस सौदे पर मुहर नहीं लगी है।

एलन मस्क और ट्विटर की डील शुरूआत से ही विवादों में है। हाल ही में उन्होंने एलान किया था कि कंपनी की ओर फेक यूजर्स को लेकर गलत जानकारी दिए जाने की वजह से यह पूरा समझौता रोक दिया गया है। इसके बाद ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने कुछ ट्वीट्स के जरिए अप्रत्यक्ष तौर पर मस्क पर निशाना साधा था।

उसके बाद ट्विटर ने एलन मस्क पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कुछ ट्वीट्स के जरिए कंपनी के साथ हुआ नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (गैर-प्रकटीकरण समझौता) तोड़ा है। एलन मस्क ने रविवार को खुद ट्वीट कर खुलासा किया कि ट्विटर की लीगल टीम ने उन्हें सूचना दी है कि उन्होंने फेक यूजर्स का पता लगाने के लिए रैंडम सैंपल का खुलासा कर के कंपनी के साथ हुए नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है।

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश में महापौर को जनता चुनेगी, अध्यक्षों को पार्षद, सरकार ने राजभवन भेजा नया प्रस्ताव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 26 मई 2022। मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगमों के महापौरों का चुनाव जनता करेगी और नगर पालिका व नगर परिषद के अध्यक्षों का चुनाव पार्षद करेंगे। इस मसले पर बने असमंजस को दूर करते हुए राज्य सरकार ने नया प्रस्ताव […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक