फ़िल्म “आरएमसीएस”  में ग्रे-शेड  में नज़र आएंगे कश्मीर फ़ाइल्स फ़ेम दर्शन कुमार 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 11 जुलाई 2024। कश्मीर फ़ाइल्स फ़ेम  युवा अभिनेता दर्शन कुमार अपने प्रयोगधर्मी किरदार के लिए जाने जाते हैं । अब दर्शक उन्हें  युवा निर्देशक गैब्रियल वत्स की अपकमिंग फ़िल्म आरएमसीएस  में एक बेहद ही ग्रे शेड कैरेक्टर में देख सकते हैं  दर्शन कुमार फ़िल्म में एक बेहद ही  स्टाइलिश किरदार में नज़र आएँगे। फ़िल्म का प्लाट रोचक और नया है, जिसमें सबसे ज्यादा फ़िल्म में दर्शन कुमार  के डार्क लुक पर कार्य किया जा रहा हैं  फ़िल्म की आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया में फ़िल्म के निर्माताओं के द्वारा की गयी हैं। निर्देशक गेब्रियल वत्स बताते हैं फ़िल्म में दर्शन कुमार का किरदार एक बेहद ही अशांत युवा हैं मैं फ़िल्म के प्लाट के बारे में ज़्यादा नहीं बात कर सकता हूँ लेकिन यह एक बहुत ही ख़ास किरदार हैं।  फ़िल्म की कहानी आरएमसीएस (राजा मंत्री चोर सिपाही) एक टॉर्चर गेम है जिसकी एक अपनी ही दुनिया एक रिहैबिलिटेशन सेंटर के अंदर है। जहां राजा का वर्चस्व पूरी व्यवस्था को डुबा रहा है।सुनने में ये एक रोमांच ड्रामा भरी कहानी लगती है , ऐसा कहना की जल्दबाजी होगी लेकिन दर्शन कुमार का यह अब तक की सबसे चौकाने वाला लुक और किरदार होगा।

Screenshot

टी एंड पोएट्री फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फ़िल्म आरएमसीएस के निर्माता नीरज शर्मा और सीमा सैनी हैं फ़िल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले सीमा सैनी ने लिखा हैं और निर्देशक गेब्रियल वत्स हैं फ़िल्म का संगीत संजोय बोस और सीमा सैनी ने तैयार किया हैं फ़िल्म में शान, शाहिद माल्या, नक्काश अज़ीज़, देव नेगी, ब्रिजेश शांडिल्य, प्रतिभा सिंह बघेल के साथ ही स्वर्गीय के के की आवाज में गाने रिकॉर्ड किए गए हैं  मुख्य किरदार में दर्शन कुमार  के साथ पंकज झा भी नज़र आएँगे 

अभिनेता दर्शन कुमार ने कहा कि , “मैं इस फिल्म से जुड़कर  मुझे वास्तव में एक अलग तरह की भूमिका में खुद को तलाशने का मौका मिला है। मुझे विश्वास है  कि मेरे किरदार को दर्शक  पसंद करेंगे और लोगों को यह फिल्म भी पसंद आएगी।”। निर्देशक गेब्रियल वत्स  इस फ़िल्म को लेकर बहुत पैशनेट हैं उनके साथ काम करना एक अलग तरह का अनुभव है  । 
 यह एक पैन इंडिया फ़िल्म होगी जो हिंदी के साथ ही तमिल, तेलगू, भाषाओं में अगले साल  थिएटर में रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

जुनैद खान और निर्देशक को प्रोत्साहित करने के लिए आमिर खान सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के 'महाराज' सेट पर गए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 11 जुलाई 2024। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा निर्देशित ‘महाराज’ एक लीडिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विश्व स्तर पर ट्रेंड कर रही है। यह फिल्म आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म है, जो करसनदास मुलजी की भूमिका निभा रहे हैं। शूटिंग […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल